Sponsored
ADMINISTRATION

पराली जलाने वाले 98 किसानों पर चला प्रशासन का डंडा, अब योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

Sponsored

पटना जिले में अधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान और प्राप्त शिकायतों के आधार पर पराली जलाने के मामले की जांच कराई गई। इसमें 9 प्रखंडों के 98 किसान दोषी पाए गए। सभी दोषी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा और उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

Sponsored

प्रमुख रूप से मसौढ़ी में 19 धनरूआ में 17 और बेलछी में 28 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के कारण कार्रवाई की गई है। ऐसे सभी किसानों को कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उनका निबंधन भी अवरुद्ध किया गया है।

Sponsored

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण तथा मिट्टी की उर्वरता एवं फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को पराली नहीं जलाने तथा उसका समुचित प्रबंधन करने को कहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को भ्रमणशील रहने तथा अनुमंडल पदाधिकारी को निगरानी करने का निर्देश दिया है। पराली जलाने वालों के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा तथा पकड़े जाने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored

 

Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored