Sponsored
Breaking News

पत्नी के वियोग में लगा ली फां’सी, अप्रैल में पत्नी ने भी लगा ली थी फां’सी

Sponsored

बेगूसराय में पति ने अपनी पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पंचायत की है। मृतक की पहचान सनहा निवासी श्रीराम पासवान के रूप में हुई।

Sponsored

शनिवार की देर रात घर में रस्सी के सहारे फंदे से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि परिजनों ने पत्नी के वियोग में आत्महत्या की बात कही है, लेकिन शव की अवस्था देख कर पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

Sponsored

दरअसल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के काशीनाथपुर नवटोलिया गांव निवासी रामविलास पासवान का 22 वर्षीय पुत्र श्रीराम पासवान शनिवार को ही बाहर से कमा कर घर आया था। 11:00 बजे रात तक जब मृतक का कुछ अता पता नहीं चला तो घर वालों ने उसे काफी खोजबीन की तो घर में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।

Sponsored

बताया जाता है कि श्री राम पासवान की पत्नी काजल कुमारी ने इसी साल अप्रैल माह में नवटोलिया में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को आशंका है कि पत्नी की आत्महत्या के वियोग में श्रीराम पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

Sponsored

श्रीराम पासवान की शादी 3 माह पहले ही कुसमहौत गांव की काजल कुमारी के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के 1 माह बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली और फिर 3 माह बाद पति के आत्महत्या करने की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि श्रीराम पासवान ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

Sponsored

 

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored