Sponsored
Breaking News

‘पति नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी… नहीं तो मर जाऊंगी’ बक्सर से बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला; बोली- पति पीटता है

Sponsored

बक्सर में एक महिला पति को छोड़ प्रेमी संग रहना चाहती है। उसका कहना है कि प्रेमी के साथ ही रहेगी, नहीं तो जान दे देगी। बक्सर से प्रेमी संग भागी महिला को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से बरामद किया है। महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ अपनी बहन के घर चली गई थी। जिसकी भनक लगते ही परेशान ससुराल वाले टाटा से दोनों को लेकर बक्सर के चौगाई के मुरार थाना पहुंचे।

Sponsored

यहां भी विवाहिता अपने पति के साथ नहीं रहने की बात पर अड़ी रही। उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए जिद पकड़ ली। उसने कहा- अब प्रेमी के साथ ही जिंदा रहूंगी या मर जाऊंगी। जिस पर थाने ने दोनों के परिवार को बुला कर लिखित समझौता कराकर प्रेमी के संग रहने के लिए भेज दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद ससुराल वाले भी महिला को रखने के लिए तैयार नहीं थे।

Sponsored

स्कूल में हुआ था प्यार

Sponsored

मिली जानकारी के अनुसार, 6 -7 साल पहले भोजपुर जिले के दौलतपुर के रहनेवाले मंजीत कुमार (पिता -उमेश यादव) का जिले के बख्तियारपुर की रहनेवाली चिंता कुमारी (पिता -जीतन यादव) से स्कूल में अफेयर हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना बढ़ता गया। चिंता डर से इस बारे में अपने परिवारवालों को कुछ नहीं बता पाई। इसी बीच उसके पिता ने उसकी शादी बक्सर जिले के पुरैना गांव के युवक से कर दी।

Sponsored

मनजीत कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के दौरान हमें एक दूसरे से प्यार हो गया।

Sponsored

पति पीटता है, साथ नहीं रहना- चिंता कुमारी

Sponsored

चिंता कुमारी की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसे पति के साथ नहीं रहना, वो पीटता है। दिव्यांग है। इसलिए तीन दिन पहले रात 10 बजे के करीब अपने पहले प्रेमी मनजीत कुमार को फोन कर बुलाया और दोनों उसकी दीदी के यहां टाटा चले गए। उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। इधर ससुराल वालों को जब वह नहीं मिली तो थाना में इसकी सूचना दी गई। तभी अचानक पता चला कि वह अपने दीदी के पास है, जो टाटा में रहती है। जहां से दोनों को मुरार थाना लाया गया।

Sponsored

प्रेमी को शादी के बाद छोड़ना चाहा लेकिन नहीं भूल पाई

Sponsored

वही चिंता के प्रेमी मनजीत कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के दौरान हम दोनों के एक दूसरे से प्यार हो गया। हमदोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन चिंता डर से अपने पिता को ये बात बता नहीं पाई। उसकी शादी के बाद हमने कुछ दिन बात भी नहीं की। सोता अब शादी हो गई है तो वो अपनी दुनिया में खुश रहे। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर बातचीत शुरू हो गई। वो बार-बार भाग चलने की बात कहने लगी, तो मैं भी रात में उसके ससुराल पुरैना गया वहां से उसे लेकर टाटा चले गए। अब हमदोनों साथ ही रहेंगे।

Sponsored

 

Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored