Sponsored
Breaking News

पटना से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बक्सर-हैदरिया फोरलेन

Sponsored

मुजफ्फरपुर-बरौनी, बक्सर-हैदरिया फोरलेन और मोकामा-मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू करने की कवायद की जा रही है। इन तीनों सड़क के फोरलेन बन जाने से ट्रैफिक सुविधा बढ़ेगी। इसके साथ ही राजधानी पटना तक का सफर आसान हो जाएगा। मुजफ्फरपुर-बरौनी के बीच वर्तमान टू-लेन वाले नेशनल हाईवे-122 (पुराना एनएच 28) की चौड़ाई को बढ़ाकर 116.23 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।

Sponsored

इस फोरलेन के निर्माण में लगभग 3337 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान है‌। फोरलेन का एलाइनमेंट और डीपीआर बनकर तैयार है। भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव एनएचएआई ने फोरलेन निर्माण के लिए मुख्यालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही भूमि अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। हैदरिया में बन रहा यह सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। इसके साथ ही राजधानी पटना से बक्सर तक लगभग 25 किलोमीटर लंबी फोरलेन नेशनल हाईवे का निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है। दोनों सड़कों पर आवाजाही शुरू होने से पटना से बक्सर-हैदरिया से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली का सफर सुलभ हो जाएगा।

Sponsored
प्रतीकात्मक चित्र

बता दें कि बीते दिनों ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा बक्सर से हैदरिया तक फोरलेन सड़क बनाने को मंजूरी प्रदान की गई थी। लगभग 1769 करोड़ खर्च कर 22.66 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। केंद्र द्वारा डीपीआर पर स्वीकृति प्रदान होती है इसी वर्ष सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

Sponsored

लगभग 96 किलोमीटर लंबी मोकामा-मुंगेर सड़क दो लेन को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 4286 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। सड़क निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। डीपीआर बनकर तैयार है। जल्द ही निविदा प्रकाशित कर कार एजेंसी का चयन किया जाएगा। यहां सड़क मोकामा से मनोहरपुर होते हुए लखीसराय के दक्षिण की ओर मुंगेर तक बनेगा। इस सड़क के निर्माण हो जाने से पटना-मोकामा-मुंगेर होते हुए मिर्जाचौकी का आवागमन सुलभ हो जाएगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored