Sponsored
Breaking News

पटना से छपरा के बीच गंगा नदी पर बनेगा देश का सबसे बड़ा 14 किमी लंबा पुल, 4995 करोड़ होंगे खर्च

Sponsored

गंगा नदी पर 4995 करोड़ की लागत से शेरपुर-दिघवारा सिक्स लेन ब्रिज बनेगा। एनएचएआई ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। पटना के शेरपुर (एनएच-30) से सारण के दिघवारा (एनएच-19) तक ब्रिज बनेगा। 14.52 किमी लंबे इस ब्रिज के लिए 12 सितंबर तक एजेंसियों को टेंडर डालने का समय दिया गया है। चयनित एजेंसी को काम आवंटित होने के बाद 3.5 वर्षों में बनाना होगा। वो एजेंसी 10 वर्ष तक ब्रिज को मेंटेन भी रखेगी।

Sponsored

पटना रिंग रोड के तहत शेरपुर-दिघवारा सिक्स लेन ब्रिज के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो गई है। राज्य सरकार ने ब्रिज निर्माण के लिए 86.12 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए 316.71 करोड़ रुपए मंजूर भी कर दिए हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored