Sponsored
Breaking News

पटना में लग्जरी क्रूज से रात में कर सकेंगे गंगा की सैर, मिलेगी ये खास सुविधाएं

Sponsored

राजधानी पटना के लोग 1 अक्टूबर से रात के समय लग्जरी क्रूज में गंगा नदी का भ्रमण कर सकेंगे। अब तक यह सुविधा लोगों को दिन में मिल रही थी। जहार सुबह के 10:00 बजे से रात्रि के 9:00 बजे तक गंगा में चलेगी। लोग रंगीन रोशनी में आनंद उठा सकेंगे। गंगा में लग्जरी क्रूज को टूरिज्म स्टेशन ऑफ बिहार के द्वारा चलाया जाएगा। महेंद्रु घाट से यह सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एसोसिएशन के द्वारा ऐप लॉन्च किया जाएगा। लोगों को महेंद्रु घाट से 4 किलोमीटर तक गंगा की सैर कराई जाएगी।

Sponsored

क्रूज पर पार्टी, शादी की सालगिरह, जन्मदिन सहित अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। महेंद्रू घाट से गांधी घाट, काली घाट, कृष्णा घाट, लॉ कॉलेज घाट, बड़हड़वा घाट, गुलबी घाट और रानी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक क्रूज जाएगा। वहां से रिटर्न महेंद्रू घाट पर आकर रुकेगा।

Sponsored

टूरिज्म एसाेसिएशन आफ बिहार के चेयरमैन अभिषेक तिवारी बताते हैं कि बर्थडे, शादी की सालगिरह जैसे कार्यक्रम के लिए तीन घंटे के लिए इसे बुक करते हैं तो 15 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। क्रूज में 40 से अधिक पर्यटकों की संख्या नहीं होगी। 12500 रुपए दो घंटे के लिए लगेंगे। 30 अक्टूबर तक बुकिंग पर 25 प्रतिशत रिबेट दिया जाएगा। खाने-पीने की सामाश के लिए अलग से भुगतान करनी पड़ेगी। अगर गंगा के बीच में क्रूज पर पार्टी चल रही है, फैमिली का काेई सदस्य विलंब पहुंचता है तो उसे नाव से क्रूज तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हमेशा गंगा किनारे दो बोट लगी रहेगी।

Sponsored

दो फ्लोर वाले लग्जरी क्रूज के लोकल कैफे में लोग सस्ती रेट पर मौज कर सकेंगे। टिकट शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखा गया है। 20 से ज्यादा लोग रहने पर क्रूज खुलेगा। क्रूज में डिनर, कॉफी, पानी बोतल, चाय सहित अन्य सुविधा के लिए सैलानियों को अगल से पैसे देनी पड़ेगी।

Sponsored

क्रूज को पोर्टल https://floatafe.in/ या फिर ई-मेल thegangescafe@gmail.com के जरिए बुक कर सकते है। ईमेल पर मोबाइल नंबर, अपना नाम के साथ ही निर्धारित समय भेजना होगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored