Sponsored
ADMINISTRATION

नेताजी के दोस्त के परिवार का बुरा हाल, कच्चे मकान में रहता है आजाद हिंद फौज के सिपाही का परिवार

Sponsored

PATNA-मुफलिसी में नेताजी के साथी की फैमिली:कच्चे मकान में रहता है आजाद हिंद फौज के सिपाही का परिवार, 3 हजार की पेंशन से गुजारा, खितिज चंद्र रॉय का परिवार श्रीरामपुर की महेश कॉलोनी में दो कमरे के इस घर में रहता है। नेताजी के साथ जेल में बिताए थे 18 महीने, केंद्र से कई बार मदद की गुजारिश के बावजूद कोई नेता, मंत्री, सांसद या विधायक मिलने तक नहीं आया। खितिज चंद्र रॉय के बेटों को मोदी सरकार से उम्मीद है कि उनकी मदद के लिए पहल की जाएगी। रॉय के परिवार की मदद के लिए गृहमंत्री अमित शाह को कई बार खत लिखा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Sponsored

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इसी बहाने उनकी आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे खितिज चंद्र रॉय के परिवार की कहानी पढ़िए। खितिज चंद्र दास हुगली के श्रीरामपुर में रहते थे। अंग्रेजों से सीधा मुकाबले करने वाले और ढाका की बदनाम जेल में 18 महीने जुल्म बर्दाश्त करने वाले खितिज चंद्र का परिवार आज गरीबी से लड़ रहा है। एक कच्चा मकान उनका ठिकाना है।

Sponsored

खितिज चंद्र रॉय का परिवार श्रीरामपुर की महेश कॉलोनी में दो कमरे के इस घर में रहता है।
आजादी के लिए रॉय अपनी मां को छोड़कर लड़ाई पर निकल गए थे। अब उनके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है। न कोई नेता, न मंत्री, न विधायक और न सांसद। दो कमरे के बांस और टाली के मकान में रह रहा यह परिवार राज्य सरकार से मिल रही 3,000 रुपए महीने की पेंशन से गुजर-बसर कर रहा है। परिवार में खितिज चंद्र रॉय की पत्नी और दो बेटे हैं। उन्होंने मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी खत लिखा, लेकिन हालात नहीं बदले।

Sponsored

खितिज चंद्र रॉय अपने वक्त में कई क्रांतिकारियों के करीबी थी। साल 1978 में अंग्रेजी सरकार को सीधी चुनौती देने वाले चटगांव शस्त्रागार लूट कांड के नायक गणेश घोष का उनके घर आना-जाना था। देश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले जयप्रकाश नारायण, सुभाष चंद्र बोस, शरत चंद्र बोस और अमियो बोस उनके साथी थे।

Sponsored

खितिज चंद्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ 18 महीने ढाका के चट्टग्राम जेल में कैद रहे। यह साल 1942 की बात है। 18 महीने बाद वे अंग्रेजी सैनिकों की आंखों में धूल झोंककर जेल से फरार हो गए थे। 1946 में उन्हें कोलकाता से दोबारा गिरफ्तार कर अलीपुर सेंट्रल जेल में डाल दिया गया।

Sponsored

खितिज चंद्र रॉय का परिवार श्रीरामपुर की महेश कॉलोनी में दो कमरे के घर में रहता है। आमदनी के नाम पर सरकारी पेंशन है। यह पेंशन पश्चिम बंगाल सरकार देती है। हर महीने 3 हजार रुपए। इतने में गुजारा हो पाना नामुमकिन ही है। उनकी पत्नी झरना रॉय कहती हैं कि बेटे अभिजीत और अपूर्व केंद्र सरकार से कई बार मदद की गुजारिश कर चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह को कई बार खत लिखा। इसके बावजूद किसी तरह की मदद नहीं मिली। कोई नेता, मंत्री, सांसद या विधायक मिलने तक नहीं आया।

Sponsored

अभिजीत रॉय बताते हैं कि उनके पिता खितिज चंद्र रॉय का जन्म 1920 में हुआ था। कम उम्र में ही उन्होंने खुद को देश को समर्पित कर दिया। आजादी की लड़ाई के लिए वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored