Sponsored
Breaking News

नवरात्रि में अक्षरा सिंह का गाना ‘चौसठ जोगिनिया माई’ का फर्स्ट लुक आउट, पवन सिंह के एक और देवी गीत ने मचाई धूम

Sponsored

दुर्गा पूजा के मौके पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह,खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने आडियो और वीडियो एलबम बाजार में उतार दिए हैं। भोजपुरी की सुपर हॉट सिंगर व एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अपकमिंग देवी गीत का पोस्टर जारी हुआ है। यह पोस्टर अक्षरा ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से जारी किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना ‘चौसठ जोगिनिया माई’ है, इसमें अक्षरा रौद्र रूप में दिखी हैं। यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है और इसके मेकिंग में बहुत वक्त भी लगा है।

Sponsored

‘चौसठ जोगिनिया माई’ का फर्स्ट लुक आउट

Sponsored

अक्षरा ने इस गाने के फर्स्ट लुक के साथ लिखा कि मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह मेरे चैनल से जल्द ही रिलीज होगा। उन्होंने लिखा कि एक नया अवतार और एक अथक प्रयास से इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी। बता दें कि इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी धांसू अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं और संगीतकार शिशिर पांडे हैं। गाना ‘चौसठ जोगिनिया माई’ गाने का टीजर आउट होगा। इस गाने में अक्षरा का रौद्र रूप नजर आ रहा है। गाने की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने में अक्षरा के साथ तकरीबन 80 डांसर नजर आने वाली हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है और यह गाने के पैमाने को भी बड़ा करता है।

Sponsored

‘माई मोरी अंगना में अईली’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

Sponsored

भोजपुरी म्यूजिक के रिकॉर्ड मशीन बन चुके पावर स्टार पवन सिंह का एक और देवी गीत वायरल हो गया है। यह गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ है, जिसमें पवन सिंह खुद को भाग्यशाली बात रहे हैं कि देवी दुर्गा का उनके आंगन में आगमन हुआ है। यह गीत इसी थीम पर है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का जादू कुछ इस कदर चल रहा है कि महज कुछ घंटों में इसके व्यूज एक मिलियन हो गए हैं। पूरा गाना शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप की स्तुति है, यही वजह है कि लोगों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है।

Sponsored

वहीं, इस गाने को लेकर पवन सिंह का कहना है कि बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूँ। माता रानी सबका कल्याण करे और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored