Sponsored
Breaking News

दुल्हन की तलाश में यूपी से बिहार आया था शख्स, हुआ बड़ा कांड

Sponsored

दुल्हन की तलाश में यूपी से बिहार आया था शख्स, हुआ बड़ा कांड- उत्‍तर प्रदेश के बरेली निवासी मूलचंद के बेटे छत्रपाल को दुल्हन की तलाश में बिहार आना महंगा पड़ गया। शादी की उम्र निकलने की चिंता ने उसे बिहार आने को मजबूर कर दिया फिर जो हुआ उसे जान कर आप सन्न रह जाएंगे।

Sponsored

छत्रपाल की शादी नहीं हो रही थी फिर उसके दोस्‍त ने कहा कि बिहार में उसकी शादी करा देगा। छत्रपाल सोच रहा था कि कुछ खर्च करके ही सही, दुल्‍हन तो मिल जाएगी। बेचारा पैसों का इंतजाम कर बिहार आ पहुंचा। इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Sponsored

शादी के लिए छत्रपाल मनोज के साथ बीते 15 फरवरी को बिहार अपने घर से 25 हजार रुपया लेकर चला था। यूपी निवासी छत्रपाल की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को चेरिया गांव के समीप बूढ़ी गंडक बांध के समीप फेंक दिया गया। स्वजनों को मनोज पर शक है। आशंका है कि दोस्त ने ही 25 हजार रुपये के लालच में यूपी निवासी छत्रपाल की बेरहमी से हत्या कर दी।

Sponsored

गुरुवार की दोपहर बांध के किनारे युवक का शव बरामद किया गया। युवक के कपड़े की जेब से मिले आधार कार्ड से उसके परिवार से संपर्क किया गया। युवक के सिर को बुरी तरह कुचल दिया गया था। डीएसपी ओम प्रकाश का कहना है की मृत के दोस्त का तलाश किया जा रहा है। गिरफ़्तारी के बाद ही पुरे मामले का खुलासा हो पायेगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored