प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक उद्घाटन किया जिसके बाद आज की तारीख एयरपोर्ट के लिए यादगार साबित होने जा रही है। दिल्ली से देवघाट डायरेक्ट विमान सेवा की शुरुआत के साथ ही इंडिगो की पहली कमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत आज होगी। देवघर एयरपोर्ट के रनवे पर दोपहर के बाद यह विमान लैंड की। इस विमान में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, भोजपुरी सुपरस्टार सांसद दिनेश लाल निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन सहित बतौर पायलट राजीव प्रताप रूडी साथ थे। इन सबों के लिए देवघर एयरपोर्ट में भव्य तैयारियां की गई।
दिल्ली से देवघर के बीच पहली विमान को देवघर हवाई अड्डे पर लैंड करा रहे भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने डायरेक्ट उड़ान सेवा की शुरुआत की। मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से देवघर के बीच 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड की और शाम के 3:15 बजे देवघर से बाहर होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 5:15 बजे लैंड की।
दिल्ली से देवघर के लिए आई पहली विमान में गोड्डा सांसद की अगुआई में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी शामिल थे। बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक सह सांसद अनुराग शर्मा, यूपी के सांसद कमलेश पासवान, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा और सुब्रत पाठक इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें।
Leave a Comment