Sponsored
Breaking News

BREAKING: दिल्ली में बॉर्डरों पर बेकाबू होते किसानों का भारी बवाल, बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली में घुसे किसान

Sponsored

दिल्ली पुलिस से इजाजत मिलने के बाद आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाल रहे हैं। इसके लिए किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल होना शुरू कर दिया है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और दिल्ली में दाखिल हो गए हैं। ऐसा की कुछ नजारा गुरुग्राम में फरीदाबाद में भी देखा जा रहा है। बेकाबू होते किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वार किसानों को काबू करने के लिए जहां संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस छोड़ी गई वहीं गाजीपुर में लाठीचार्ज किया गया।

Sponsored

आपको बता दे कि इससे पहले किसानों ने परेड के लिए ट्रैक्टरों को साफ कर चमकाया है। तिरेंगे और बैनर लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Sponsored

तीन विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों ने कहा था कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। संघों ने दावा किया था कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से रवाना होगी।

Sponsored

 

फरीदाबाद में पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर रैली को गदपुरी नाके पर रोक दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टरों की हवा निकाल दी है। डीजल सप्लाई के पाइप निकाल दिए हैं और किसानों पर हल्का बल का प्रयोग किया गया। किसानों पर पथराव भी हुआ है। किसानों ने पुलिस पर लगाया पथराव का आरोप है। साथ ही पुलिस ने मीडिया के साथ भी बदसलूकी की और फोटो भी डिलीट किए। किसान गदपुरी पर ही धरने पर बैठ गए हैं। किसानों की रैली रोकने के लिए हाईवे के दोनों तरफ भारी ट्रक लगाए गए हैं। किसान दिल्ली जाने पर अड़े हैं, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।

Sponsored
Sponsored
Swaraj Shrivastava

Leave a Comment
Share
Published by
Swaraj Shrivastava
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored