Sponsored
Breaking News

दशरथ का Role कर रहे व्यक्ति ने स्टेज पर राम-राम कहते दम तोड़ा, लोग एक्टिंग समझकर तालियां बजाते रहे

Sponsored

बिजनौर में रामलीला के दौरान एक कलाकार की मौत हो गई। वह दशरथ का किरदार निभा रहा था। डायलॉग बोलते हुए कलाकार मंच पर गिर पड़ा। रामलीला देख रहे दर्शकों को लगा कि वह अभिनय कर रहा है। वे यह देखकर तालियां बजाने लगे। उन्हें पता चला कि कलाकार की वाकई मौत हो गई तो सभी गमगीन हो गए।

Sponsored

यह मामला हसनपुर गांव का है। यहां सप्तमी से दशहरा तक रामलीला हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। मंचन के दौरान पिता की आज्ञा से राम, सीता और लक्ष्मण वनवास चले गए। दशरथ बने राजेंद्र ने महामंत्री सुमंत को भेजा कि वे उन्हें जंगल दिखाकर वापस ले आएं।

Sponsored
राजेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

सब सोचते रहे अभिनय चल रहा है
सुमंत को राम के बिना आता देख राजा दशरथ भावुक हो गए। भगवान श्रीराम के वियोग में वे राम-राम चिल्लाने लगे। दो बार राम-राम कहते हुए दशरथ बने राजेंद्र सिंह अचानक मंच पर गिर गए। सभी यही समझते रहे कि वे अभिनय कर रहे हैं और उन्होंने मंच पर ही दम तोड़ दिया।

Sponsored
राजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटी छोड़ गए हैं।

स्थगित की गई रामलीला
पर्दा गिरा तो साथी कलाकारों ने राजेंद्र सिंह को उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसका पता चलते ही रामलीला का मंचन रोक दिया गया। माना जा रहा है कि दिल की धड़कने रुकने से उनकी मौत हुई है।

Sponsored
गांव वालों के मुताबिक, राजेंद्र सिंह कई साल से रामलीला में किरदार निभा रहे थे।

कई साल से कर रहे थे अभिनय
रामलीला समिति से जुड़े गजराज सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह कई साल से रामलीला में किरदार निभा रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे, दो बेटी छोड़ गए हैं। BSF में तैनात छोटे बेटे के घर पहुंचने पर शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Sponsored

 

 

 

input – bhaskar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored