Sponsored
Breaking News

जो घर लौटे उनकी दीवाली संग छठ भी शानदार…दिल्ली में तो नहाय खाय की डुबकी जहरीली झाग में

Sponsored

New Delhi : दीपावली और छठ में जो लोग घर लौट आये। गांव लौट आये। अपनों के पास। उन लोगों की दीपावली भी अच्छी रही। छठ भी अच्छी ही जायेगी। क्योंकि मौसम साफ है, प्रदूषण न के बराबर है और नदी, तालाब, नहर की पानी बेहद साफ, शीतल। ऐसे में जो लोग घर लौट आये वे दिल्ली का छठ देखकर घबराये हुये हैं तो दिल्ली में जो रुक गये वो यमुना नदी के जहरीले पानी में डुबकी लगा रहे हैं।

Sponsored

बिहार, झारखंड, पूर्वांचल और आसपास के लोगों के बीच सर्वाधिक आस्था का पर्व छठ आज नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर दिल्ली से झागवाली जो तस्वीरें आईं हैं वो दिल दहला देनेवाली हैं।

Sponsored

लोग मनमसोज कर अपनी आस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन सच कहें तो यह आस्था चुनौतियों वाली और डरानेवाली है।
दरअसल यह सिर्फ आस्था का पर्व ही नहीं अपनों से मिलने का पर्व भी है। जैसा कि फेसबकु पर Kumar Rajat का एक पोस्ट बताता है-

Sponsored

बहरहाल छठ पूजा का जश्न शुरू हो गया है। झाग के बावजूद दिल्ली के यमुना में भी ‘नहाय खाय’ से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। नहाय-खाय के दिन, कद्दू और चावल का प्रसाद बनाया जाता है और भक्त इसे लेते हैं। स्नान के दिन से ही घर में सात्विक भोजन बनता है और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाता है। अब इसी पानी में अर्घ्य भी देंगे भक्त।

Sponsored

दिवाली के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और आतिशबाजी से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। यमुना नदी में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है। यहां झाग बन गया है। झाग में नहाते भक्तों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद सियासत गरमा गई है।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored