Sponsored
Breaking News

जयनगर एक्सप्रेस में लूटपाट, बिहार के मोकामा में हुआ हादसा, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

Sponsored

PATNA : उधना-जयनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बाेगी में घुसे पांच बदमाशाें ने सोमवार काे यात्रियाें से लूटपाट शुरू कर दी। एक यात्री से माेबाइल लूट लिया। सभी यात्री हिम्मत जुटाकर पांचाें अपराधियाें पर टूट पड़े। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हाेने पर सभी कूदकर फरार हाे गए। गुस्साए यात्री ने ट्रेन काे वैक्यूम कर राेक दिया अाैर अपराधियाें काे पकड़ने के लिए पीछा करने लगे। इसी बीच उन अपराधियाें ने गिरफ्तार हाेने के डर से दाे राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस भी यात्रियाें के साथ थी। यात्रियाें अाैर पुलिस ने एक लुटेरे अजय काे गिरफ्तार कर लिया।

Sponsored

घटना माेकामा के अाैंटा हाॅल्ट के पास हुई। अजय बेगूसराय के सिमरिया बिंद टाेली का रहने वाला है। हालांकि रेल एसपी विकास वर्मन ने कहा कि ट्रेन में अपराधी नहीं घुसे थे। गेट पर से ही एक यात्री का माेबाइल झपट लिया था। उसके बाद यात्री उन बदमाशाें का पीछा करने लगे। एक काे गिरफ्तार कर लिया गया है। हथिदह जीआरपी के प्रभारी राजू चौहान ने कहा कि मोबाइल छीनने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।

Sponsored

माेबाइल बरामद, पानी में फेंका हथियार : रेल पुलिस ने यात्रियाें की मदद से गिरफ्तार अजय के पास से लूटी गई माेबाइल काे बरामद कर लिया। अजय के पास से पुलिस हथियार बरामद नहीं कर सकी। उसने हथियार काे पानी में फेंक दिया था। पुलिस फरार चल रहे चार अन्य काे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है। पटना से खुलने के बाद इस ट्रेन का स्टाॅपेज माेकामा में है। माेकामा में ही पांचाें सवार हुए। मोकामा से ट्रेन के खुलने के बाद बदमाशों ने सबसे पहले मधुबनी के लदनिया के यात्री राहुल यादव का मोबाइल लूट लिया। वहीं अन्य यात्रियों से भी लूटपाट का प्रयास करने लगे पर उन्हाेंने इसका विराेध कर दिया अाैर सभी एकजुट हाे गए। ट्रेन से कूदकर फरार हाेते उसी ट्रेन में सवार रेल पुलिस ने देख लिया। रेल पुलिस ने भी पांचाें का पीछा करना शुरू कर दिया अाैर एक काे दबाेच लिया।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored