Sponsored
Nature

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ के बीच बिहार में बदलेगा मौसम, बंगाल—उड़ीसा में आने वाला है जबरदस्त तूफान

Sponsored

PATNA : चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ के बीच बिहार में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार : चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर बिहार का मौसम विभाग भी सतर्क है। मौसम केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक प्रदेश में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा निरंतर चल रही है। हवा का विस्तार समुद्रतल से 1.5 किमी तक फैला है।

Sponsored

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ को लेकर बिहार का मौसम विभाग भी सतर्क है। पटना स्थित मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का कोई सीधा असर बिहार में नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके अगले कुछ दिनों में राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक प्रदेश में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा निरंतर चल रही है। हवा का विस्तार समुद्रतल से 1.5 किमी तक फैला है। इन सभी के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात के तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के साथ चौथे दिन यानी पांच दिसंबर को प्रदेश के पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

Sponsored

Sponsored

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क होने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 10.3 डिग्री के साथ गया का प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री एवं उत्तर बिहार में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से सुबह में धुंध छाई रही, जबकि धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored