Sponsored
Breaking News

घास की खेती से सालाना 20 लाख की कमाई, लोग समझते थे पागल अब तारीफ़ करते नहीं थकते, पढ़े कहानी

बिहार के गोपालगंज के सदर प्रखंड के कररिया गांव निवासी मेघराज प्रसाद खस की खेती कर खास बन गए हैं। करीब 20 एकड़ में खस की खेती कर वह सालाना 20 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं।

Sponsored

साथ ही उन किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं, जिनकी फसलें बाढ़ और बारिश में बर्बाद हो जाती हैं। ऐसे किसानों के लिए खस की खेती किसी वरदान से कम नहीं है।

Sponsored

आत्मनिर्भर और कुछ अलग करने की सोच ने बनाया सफल

कररिया गांव निवासी मेघराज उन सफल किसानों में गिने जाते हैं, जो लोगों के तानों को दरकिनार कर आत्मनिर्भर बने हैं। दो भाइयों और एक बहन में बड़े मेघराज के पिता पेशे से किसान थे।

Sponsored
खस की खेती कर सालाना 20 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे मेघराज

वह अन्य किसानों की तरह ही अपनी खेती करते थे। मेघराज भी अपने पिता के कामों में हाथ बंटाते थे। तब उनकी पारिवारिक स्थिति काफी खराब थी।

Sponsored

नेट पर सर्च कर शुरू की खस की खेती

मेघराज ने अरूणाचल में एक दोस्त की मदद से औषधीय पौधे के बारे में जानकारी ली और नेट पर सर्च कर कम दाम में बेहतर काम करने के लिए खस की खेती के बारे में पता चला।

Sponsored

इसके बाद उन्होंने लखनऊ के सीमैप रिसर्च सेंटर से 20 हजार में 10 हजार बीज खरीदे और अपने खेतों में डाले। शुरुआती दौर में उन्होंने एक बीघे में खेती की, जिसमें एक लाख की आमदनी हुई। देखते ही देखते उन्होंने 20 बीघे में खेती शुरू कर दी।

Sponsored

कहते थे लोग – पागल हो गया है

मेघराज बताते हैं कि उन्होंने जब खेती की शुरुआत की थी तो परिवार समेत आसपास और सगे-संबंधियों ने कई तरह की बातें कहीं। कई लोगों ने उन्हें पागल तक कह दिया कि घास की खेती कर क्या कुछ कर पाएगा।

Sponsored

अगर धान और गेहूं की खेती करता तो कुछ अनाज होता। लेकिन उन्होंने भी सोच रखा था कि कुछ ऐसा करेंगे, जो खास हो। लेकिन अब वही देखकर खुश होते हैं।

Sponsored

17 हजार प्रति लीटर बिकता है तेल

खस के पौधे की जड़ से सुगंधित तेल निकाला जाता है, जो बहुपयोगी है। खासकर इत्र निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जाता है। साबुन, सुगंधित प्रसाधन सामग्री निर्माण में इसका इस्तेमाल होता है।

Sponsored

यह फसल विषम माहौल में भी फल-फूल रही है। शून्य से चार डिग्री से लेकर 56 डिग्री तापमान तक में इस पौधे को नुकसान नहीं होता है।

Sponsored
बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसान खस की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

मोतिहारी के पिपराकोठी में पेराई कर खस का तेल निकाला जाता है, जिसकी कीमत 17 हजार प्रति लीटर तक है।

Sponsored

पर्यावरण के अनुकूल खस का पौधा मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाता है। खस का एक पौधा एक साल में 80 ग्राम कार्बन का अवशोषण करता है। इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है।

Sponsored

ना पानी ना खाद, केवल मुनाफा

मेघराज कहते हैं कि अन्य फसलों के साथ खस की खेती कर एक एकड़ में एक लाख की कमाई कर सकते हैं। खस 10-15 दिन तक पानी में डूबे रहने के बाद भी गलता नहीं है।

Sponsored

इसलिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसान इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसे लगाने में अलग से कोई विशेष खर्च नहीं होता। अलग से कोई रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता नहीं है। कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलता है।

Sponsored

खस की खेती उन इलाकों में भी हो सकती है, जहां पानी कि किल्लत है और वहां भी जहां बाढ़ आती है। इसीलिए पूरे देश में एरोमा मिशन के तहत इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored