Sponsored
Breaking News

गोपालगंज की लड़की डेढ़ साल बाद दिल्‍ली में मिली, पुलिस से बोली- पहले तो बुआ के घर गई थी, फिर…

Sponsored

गोपालगं‍ज जिले के कुचायकोट से लापता किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला। किशोरी के परिवार ने पुलिस से उसके अपहरण की शिकायत की थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, तो लड़की का ठिकाना दिल्‍ली में पता चला। इसके बाद गोपालगंज पुलिस की टीम ने दिल्‍ली जाकर लड़की को ढूंढ लिया और उसे लेकर आई। थाने में लड़की ने जो बताया, उससे परिवार के दावों की पोल खुल गई।

Sponsored

परिवार के हवाले कर दी गई लड़की

कुचायकोट थाने में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ में अपहरण की घटना से किशोरी ने इन्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्‍यायालय में भी लड़की ने वहीं बात दोहराई। वहां से न्यायालय के आदेश पर किशोरी को उसके स्वजन को सौंप दिया गया।

Sponsored

पिछले साल अप्रैल महीने का मामला

विदित हो कि कुचायकोट थाना क्षेत्र एक गांव से किशोरी का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी उसके पिता द्वारा पांच अप्रैल 2021 को कुचायकोट थाने में की गई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी। इस बीच इस कांड के जांच अधिकारी प्रमोद कुमार को किशोरी के दिल्ली में होने की सूचना मिली।

Sponsored

बुआ के घर चली गई थी लड़की

जानकारी मिलने के बाद जांच अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ दिल्ली पहुंचकर दिल्ली पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोर ने अपहरण की घटना से इन्कार किया तथा बताया कि वह अपने परिवार के एक सदस्य द्वारा मारपीट किए जाने के चलते नाराज होकर अपने बुआ के घर चली गई थी। वहां से वह बुआ के लड़के के पास दिल्ली चली गई। पुलिस द्वारा बरामद किशोरी को न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया।

Sponsored

बैंक गई लड़की हो गई गायब

(गोपालगंज): भोरे में बैंक से पैसा निकालने आई एक किशोरी का अपहरण हो गया। मामले में पुलिस ने अपहृत किशोरी की मां के बयान पर कुचायकोट के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी की है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की एक किशोरी 31 अगस्त को अपने घर से पैसा निकालने भोरे के एक बैंक आई थी। वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। उसका कहीं पता नहीं चला।

Sponsored

किशोरी की साइकिल पीएनबी के पास से मिली। इसके बाद स्वजन के मोबाइल पर एक काल आया, इसमें कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया ढेबवा निवासी नंदलाल साह का पुत्र रवीश कुमार ने बताया कि आपकी लड़की मेरे पास है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored