Sponsored
Breaking News

गाड़ियों के मामले में ‘करोड़पति’ हुआ बिहार, महंगे वाहनों के तरफ बढ़ा लोगों का रुझान, जानिए वजह

Sponsored

गाड़ियों के मामले में बिहार भी अब ‘करोड़पति’ की श्रेणी में आ गया है। इस वर्ष की बिक्री के बाद राज्य में निबंधित गाड़ियों की संख्या 1.02 करोड़ हो गई है। वहीं, देश में कुल निबंधित गाड़ियों की संख्या 28 करोड़ 64 लाख से अधिक है।

Sponsored

वाहनों की संख्या के पैमाने पर उत्तर प्रदेश पहले, बिहार 13वें और झारखंड 15वें पायदान पर है। जानकार इसे देश की आर्थिक वृद्धि के साथ ही अच्छी सड़कें और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का प्रतीक मानते हैं।

Sponsored
बिहार में भी महंगी गाड़ियों के प्रति रुझान बढ़ा

बिहार में भी महंगी गाड़ियों के प्रति रुझान बढ़ा है। वाहनों की बिक्री से कर की आय में वृद्धि से इसकी पुष्टि होती है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार बिहार में निबंधित गाड़ियों में 78 दोपहिया हैं जो संख्या में 78 लाख 77 हजार से अधिक हैं। यह मध्य और निम्न आय वर्ग की स्थिति में निरंतर सुधार को दर्शाता है।

Sponsored

गाड़ियों की खरीद में इतना टैक्स

राज्य सरकार के टैक्स के लिहाज से देखें तो गाड़ियों की खरीद में महाराष्ट्र के लोग सबसे अधिक टैक्स दे रहे हैं। हालांकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह दिल्ली से पीछे हैं।

Sponsored

महाराष्ट्र में लोग प्रति गाड़ी औसतन 27 हजार से अधिक टैक्स चुकता कर रहे हैं। इसी तरह गोवा में 24 हजार, तमिलनाडु में 18 हजार, यूपी में 12 हजार, बंगाल में 15 हजार, दिल्ली में 11 हजार टैक्स दे रहे हैं।

Sponsored

बिहार में प्रति गाड़ी की खरीद पर लोग 10 हजार 571 का टैक्स चुकता कर रहे हैं जो झारखंड के 10 हजार 447 से अधिक है।

Sponsored

लोगों की खुशहाली का पैमाना दोपहिया गाड़ियां

लीडर व चंदन ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पुष्पेश सरस ने कहा, ‘परिवहन क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि और मध्यम व निम्न मध्यम वर्ग के लोगों की खुशहाली का पैमाना दोपहिया गाड़ियां ही हैं।

Sponsored
लोगों की खुशहाली का पैमाना दोपहिया गाड़ियां

चूंकि बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब सड़क व बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। इसलिए लोग जमकर दोपहिया गाड़ियों की खरीद कर रहे हैं। यही कारण है कि देश की तुलना में बिहार में दोगुनी गति से दोपहिया गाड़ियों की खरीद हो रही है।’

Sponsored

राज्य गाड़ियों की संख्या प्रति व्यक्ति आय

बिहार 1.02 करोड़ 46292

Sponsored

उत्तर प्रदेश 4.03 करोड़ 65431

Sponsored

दिल्ली 1.35 करोड़ 354004

Sponsored

उत्तराखंड 0.34 करोड़ 202895

Sponsored

झारखंड 0.64 करोड़ 75587

Sponsored

महाराष्ट्र 3.15 करोड़ 202130

Sponsored

पश्चिम बंगाल 1.40 करोड़ 121267

Sponsored

गुजरात 2.09 करोड़ 213936

Sponsored

कर्नाटक 2.81 करोड़ 226796

Sponsored

तमिलनाडु 2.96 करोड़ 225106

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored