Sponsored
Breaking News

उपेन्द्र कुशवाहा हुए बीमार, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती, इलाज शुरू

Sponsored

उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती:बिहार में JDU को मजबूत करने के लिए बिहार की यात्रा कर रहे थे, अब इलाज कराने गए, पटना में ललन सिंह हुए पोस्टर में IN तो उपेंद्र OUT

Sponsored

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अंदर मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। पिछले कई दिनों से बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे JDU संसदीय समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि यहां वह अपने फुल बॉडी चेकअप कराने के लिए भर्ती हुए हैं।

Sponsored

पोस्ट में लिखा है- ‘सोमवार से दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपने स्वास्थ्य से संबंधित नियमित जांच के लिए भर्ती हूं’। उनके इस पोस्ट के बाद कई राजनेताओं ने जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं, आरसीपी सिंह के स्वागत पोस्टर से अभी भी उपेंद्र कुशवाहा की फोटो गायब हैं। प्रदेश महासचिव अभय कुशवाहा की ओर से आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर में दो दिन पहले तक राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर भी नहीं थी। बाद में ललन सिंह की फोटो को जोड़ा गया, लेकिन उपेंद्र की फोटो अभी भी नहीं लगाई गई है।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored