Sponsored
Breaking News

इन 18 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस दिन से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

Sponsored

प्रदेश के मौसम में चार दिन बाद शनिवार को बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के उत्तर पूर्व के कई जिलों में शनिवार को गरज के साथ बारिश हुई। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भाग में पछुआ की स्थिति रही और लू चली। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग को छोड़ शेष भाग गर्म पछुआ हवा की चपेट में रहेगा। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sponsored

मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो 27 अप्रैल के बाद प्रदेश के दक्षिणी भागों में पुरवा चलने से लोगों को गर्मी व लू से राहत मिलेगी। वहीं इस दौरान तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं। प्रदेश में पछुआ की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा है। वहीं सर्वाधिक बारिश पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 18.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के रामनगर में 14.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 13.2 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 9.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के महेशी में 8.2 मिमी, वाल्मीकि नगर में 5.4 मिमी, बगहा में 4.6 मिमी, गलगलिया में 4.2 मिमी, चटिया में 4.2 मिमी एवं दरभंगा के बेनीबाद में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Sponsored

लू को लेकर अलर्ट प्रदेश के बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर में 27 अप्रैल तक लू का प्रभाव बना रहेगा। इन जगहों को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थानं पर रहने का संदेश दिया है। पटना समेत कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ का प्रभाव होने से राजधानी पटना के तापमान में सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की ई। राजधानी का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश के सीतामढ़ी को छोड़ शेष जिलों के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

Sponsored

शहर                तापमान     वृद्धि

Sponsored

सिवान               41.6           3.6

Sponsored

बक्सर                42.8           1.2

Sponsored

पटना                 41.4            3.2

Sponsored

रोहतास               41.2           0.2

Sponsored

वैशाली              40.4             4.4

Sponsored

नालंदा              41.0             2.5

Sponsored

औरंगाबाद          41.7             0.6

Sponsored

गया                41.6              1.4

Sponsored

नवादा              41.5              2.0

Sponsored

जमुई                41.6             2.8

Sponsored

बांका              42.1               2.4

Sponsored

भागलपुर          40.0                3.4(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored