Sponsored
Breaking News

इंटर में बढ़ेंगी पांच लाख 89 हजार सीटें, छात्रों को 6512 स्कूल और कॉलेज में नामांकन का मिलेगा मौका

Sponsored

बिहार बोर्ड में इंटर में इस बार पांच लाख 89 हजार से अधिक सीटों की वृद्धि होगी। बिहार बोर्ड द्वारा राज्यभर के 2948 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 11वीं के लिए स्कूल कोड दिया जा रहा है। स्कूलों द्वारा आवेदन करने के बाद उनके मूलभूत संरचना के आधार पर विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय के लिए एक से तीन सेक्शन तक नामांकन की अनुमति बोर्ड दे रहा है। सीटों में वृद्धि से इस बार 11वीं में नामांकन के लिए 22 लाख से अधिक सीटें होंगी।

Sponsored

बिहार बोर्ड की मानें तो 2021 में 11वीं के लिए 17 लाख दो हजार सीटें थीं। लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 22 लाख 91 हजार से अधिक हो जायेगी। बिहार बोर्ड द्वारा लगभग हर दिन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल कोड के साथ सीटें आवंटित की जा रही है। अब तक ज्यादातर स्कूलों को विज्ञान, कला संकाय में 80-80 और वाणिज्य संकाय में 40 सीटें आवंटित हुई हैं। पटना जिले के 166 नए उत्क्रमित विद्यालयों में 11वीं की पढ़ाई इस बार शुरू होगी। सभी स्कूलों में कोएड शिक्षा की मान्यता दी गई है।

Sponsored

6512 स्कूल और कॉलेज में नामांकन का मिलेगा मौका

इस बार 6512 स्कूल और कॉलेजों में इंटर में नामांकन होगा। 2021 में 3564 स्कूल और कॉलेजों में नामांकन लिया गया था। 2020 में हर पंचायत में स्कूल योजना के तहत 2948 नए स्कूलों में नौंवीं और दसवीं की पढ़ाई शुरू की गई थी। अब इन स्कूलों को इस वर्ष 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की मान्यता दी जा रही है। 11वीं नामांकन के लिए छात्र ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) पर स्कूलों का विकल्प चुन सकेंगे।

Sponsored

दो साल बाद बढ़ेंगी सीटें

दो साल बाद 11वीं में सीटें बढ़ाई जा रही हैं। इससे पहले 2020 में दो लाख सीटें बढ़ाई गयी थीं। जबकि 2021 में 17 लाख दो हजार सीटों पर ही नामांकन लिया गया था। अब पांच लाख से अधिक सीटें इंटर नामांकन में बढ़ेंगी।

Sponsored

मैट्रिक बाद ड्रापआउट नहीं होंगे बच्चे

अब अपनी ही पंचायत के स्कूल में 11वीं में नामांकन लेने का मौका मिलेगा। अब छात्र-छात्राएं मैट्रिक बाद अपने ही गांव के स्कूल में इंटर में नामांकन ले सकेंगे। मैट्रिक करने के बाद अब उनकी पढ़ाई नहीं छूटेगी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored