Sponsored
Breaking News

आधार कार्ड बनवाए हुए हो गए 10 साल, तो कर लें ये जरूरी काम, सरकार ने नियमों में किया बदलाव।

Sponsored

अगर आपको अपना आधार कार्ड बनवाए लगभग 10 वर्ष हो गए हैं तो सरकार के नए नियम आप के लिए हैं। सरकार में आधार से संबंधित नियमों में फेरबदल किए हैं। अब 10 साल पूर्ण होने पर कम से कम एक दफा आधार डाटा को अपडेट करवाना अनिवार्य होगा। इस संदर्भ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मिनीस्ट्री स्थिति के द्वारा अधिसूचना जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार मैं जुड़ी हुई जानकारी की लगातार आधार पर सटीकता सुनिश्चित रहेगी।

Sponsored

अधिसूचना के अनुसार आधार कार्ड धारक के नामांकन की तिथि से हर 10 वर्ष पूर्ण होने पर न्यूनतम एक बार पहचान तथा निवास प्रमाण पत्र वाले कागजातों का अपडेट करा सकते हैं। इससे सीआईडीआर में आधार से संबंधित जानकारी की लगातार आधार पर सटीकता सुनिश्चित होगी।

Sponsored

आधार नंबर जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान अथॉरिटी ने बीते महीने लोगों से अपील किया था कि अगर उन्हें आधार नंबर लिए 10 साल से ज्यादा हो गए हैं और उन्होंने जरूरी जानकारी को दोबारा अपडेट नहीं किया है तो यह निवास प्रमाण और पहचान पत्र कागजातों का अपडेट करवाएं।

Sponsored

इसके लिए यूआईडीएआई ने नया फीचर डॉक्यूमेंट अपडेशन जारी किया है‌। माई आधार ऐप के जरिए ऑनलाइन यह प्रक्रिया कर सकते हैं। संबंधित व्यक्ति इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए किसी आधार नामांकन केंद्र पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि अभी तक 134 करोड़ आधार संख्या जारी किये गये हैं, यूआईडीएआई के इस निर्णय से कितने धारकों को अपडेट करने की आवश्यकता होगी, यह फिलहाल मालूम नहीं चला है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Share
Published by
Abhishek Anand
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored