National

6 घंटे के लिए बनी सुहागन! फिर अपने ही हाथों से धोनी पड़ी मांग

Abhishek
By Abhishek On August 26, 2021
1 min read 1.2k views

अपने प्यार को पाकर शादी के बंधन में बंधी एक लड़की की खुशियां देखते ही बन रही थी, लेकिन वह मात्र 6 घंटे तक ही सुहागन रह सकी. उसके सामने कुछ ऐसी परिस्थिति आ गई जिसके बाद उसे अपने ही हाथों से अपनी मांग को धोना पड़ा.

पूरा मामला बरडीहा प्रखंड के मझिगवां गांव का है. यहां शुक्रवार देर रात राकेश रजवार का बेटा बरडीहा प्रखंड के मझिगवां गांव के तेतरी कुंवर के घर में चोर की तरह घुस रहा था. तेतरी ने चोर-चोर का शोर किया. यह सुनते ही लड़का भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया. लड़के ने बताया कि वह चोर नहीं आशिक है. वह तेतरी कुंवर की बेटी से प्यार करता है. उसी से मिलने आया था. लड़की ने भी प्यार की बात स्वीकार किया. ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह लड़के के पिता और रिश्तेदारों को बुलाया. गांव के देवी धाम परिसर में दोनों की शादी करा दी गई. ग्रामीणों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया.

किसी ने इस शादी की सूचना बरडीहा थाना पुलिस को दे दी. पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाना में बुलाया. जांच के दौरान यह पता चला कि लड़की की उम्र 19 वर्ष और लड़के की उम्र 16 वर्ष है. पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़के के साथ शादी गैर कानूनी है. इसके बाद मां और जीजा के कहने पर लड़की ने अपने ही हाथों से थाना परिसर में ही अपनी मांग में लगे सिंदूर को धो लिया.

थाना प्रभारी सुमंत कुमार राय ने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई के लिए किसी पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया. नाबालिग लड़के को उनके पिता को सौंप दिया गया. जबकि लड़की को भी उसकी मां के साथ घर वापस भेज दिया गया.

 

Input: Daily Bihar

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment