Breaking News

सिर पर एकसाथ 30 ईंटें उठाते मजदूर को देख चकित हुए आनन्द महिंद्रा, वीडियो साझा कर पूछा कोई बताये यह कहा रहता है

Abhishek
By Abhishek On August 19, 2021
1 min read 1.2k views

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। ये वीडियो हमेशा प्रेरित करने वाले होते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक मजदूर अपनी कुशलता से एक साथ ढेर सारी ईंटों को अपने सिर पर ले जा रहे हैं, वह भी पूरे बैलेंस के साथ। यह वीडियो किसी निर्माणधीन साइट की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स एक-एक करके अपने सिर पर ईंट रखता जा रहा है। इस शख्स के साथ और भी कई सारे लोग दिख रहे हैं। ये वीडियो किसी कंस्ट्रक्शन साइट का है।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है, और इस शख्स की जमकर प्रशंसा भी की है। उन्होंने वीडियो में कैप्शन के जरिए बताया है कि, एक मजदूर की जिंदगी कितनी जोखिम भरी होती है।
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा कि “किसी को भी इस तरह का जोखिम भरा शारीरिक मेहनत नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको इस आदमी की कड़ी मेहनत को एक कला के रूप में बदलने के लिए उसकी प्रशंसा करनी होगी। क्या किसी को पता है कि ये वीडियो कहाँ का है? क्या वहां मौजूद कर्मचारियों को ऑटोमैटिक मशीन उपलब्ध कर सकते हैं। और उसके उच्च क्रम के कौशल को भी पहचान सकते हैं?”
शख्स के इस वीडियो को अब तक 115k से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन के साथ कमेंट्स कर अपनी राय भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ये जो भी जहां से भी है, है तो इंसान ही….और दो वक्त की रोटी कमाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सर इन मजदूरों की जिंदगी पर आवाज उठाओ।

 

Input: Daily Bihar

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment