Breaking News

अभी—अभी : लता दी के पार्थिव शरीर को दी गई मुखाग्नि, पंच तत्व में विलिन हुई स्वर कोकिला, नम आंखों से दी गई विदाई

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On February 6, 2022
1 min read 1.2k views

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार के लिए एक अस्थाई श्मशान भूमि बनाया गया है। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खुद पीएम मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क पहुंची। इसमें शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, आमिर खान, रणबीर कपूर जैसों के नाम शामिल हैं।

 

लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने इस खबर की जानकारी दी है। इससे पहले उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को बीती 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। सभी डॉक्टर्स 24 घंटे उनकी देखरेख कर रहे थे। इसके साथ ही दुआओं का सिलसिला भी जारी रहा था। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

लता मंगेशकर के निधन की खबर के बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। भारत की स्वर कोकिला के रूप में जानी जाने वालीं लता मंगेशकर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल चुका है। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। 1942 में 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment