Uncategorized

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On November 3, 2022
1 min read 1.2k views

उत्‍तर बिहार में बदला मौसम का मिजाज अब मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में हल्‍की ठंड की शुरूआत। कार्तिक मास अब गुलाबी ठंड का एहसास करा रहा। सुबह में कुहासे का प्रभाव दिखने लगा है। दिन में धूप खलती है तो वहीं शाम ढलते ही ठंड लगने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चार दिनों तक शुष्‍क रहेगा मौसम

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन तीन से पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया तथा उसके बाद पूरवा हवा चलेगी। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहेगी। वहीं शिवहर जिले में गुरुवार की सुबह मद्धिम लौ के साथ सूरज निकला है। आसमान में हल्के बादल छाए रहे हैं। शीतल हवा बहने के चलते गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन गर्म और रातें सर्द रहेगी।

 

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment