ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार से अंकित कुमार बने NEET परीक्षा के टॉपर, देखिए बिहार के टॉपर्स की लिस्ट

00 अंक लाकर अंकित कुमार बिहार टॉपर बने हैं। अंकित को 99.9943 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं। इनकी ऑल इंडिया रैंक 68 है। इसके अलावा 686 अंक लाकर बिहार के ही धर्मेंद्र को 90 रैंक मिली है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल नीट यूजी परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का AIR 1 रही हैं।

Sponsored

तनिष्का ने 715 हासिल किए हैं। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। करीब 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

Sponsored

अंकित को मिले 99.43 पर्सेंटाइल

बिहार से अंकित कुमार ने टॉप किया हैं। अंकित को 99.43 पर्सेंटाइल मिले हैं। देशभर में वह 68वें स्थान पर हैं। बिहार के ही धर्मेंद्र को 686 मार्क्स मिले हैं, जिनकी रैंक 90 है। बिहार के इस बार 98668 स्टूडेंट्स नीट की परीक्षा में बैठे थे, इनमें से 55,709 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।

Sponsored

बिहार के टॉपर्स

  • 700 अंक लाकर अंकित कुमार बिहार टॉपर बने हैं।
  • इसके अलावा 686 अंक लाकर बिहार के ही धर्मेंद्र को 90 रैंक मिली है।
  • वहीं पुष्पम सुमन को 685 अंकों हासिल हुए हैं। इनकी ऑल इंडिया रैंक 104 है।
  • इसके अलावा रॉनिट को 682, प्राची को 680 और विपुल को 685 अंक मिले हैं।

राजस्थान की तनिष्का ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बतरा को दूसरा स्थान मिला है। इस बार 720 में से अधिकतम 715 अंक केवल 4 स्टूडेंट्स को मिले हैं। इसके अलावा 710 अंक लाने वालों में 9 स्टूडेंट्स शामिल हैं।

Sponsored

राजस्थान की तनिष्का को टाई ब्रैकर फार्मूले से ऑल इंडिया टॉपर घोषित किया गया है, वहीं दिल्ली वत्स आशीष बत्रा ने दूसरी रैंक और ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी रैंक और रुचा पावाशे को तीसरी रैंक मिली है।

Sponsored

ऐसे चेक करें परिणाम

नीट यूजी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

Sponsored

इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें। अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर क्लिक करें।

Sponsored

इसके बाद नीट यूजी के रिजल्ट आपको स्क्रीन पर आ जाएगा। Download का ऑप्शन दिखेगा, यहां क्लिक कर रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

Sponsored

Comment here