ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में किसान बना खरबपति, बैंक अकाउंट में जमा हुए 6833 करोड़ रुपये, जानिए मामला

लखीसराय जिले किसान सुमन कुमार के कोटक सिक्योरिटीज महिंद्रा बैंक के डीमेट अकाउंट में 68 अरब से ज्यादा रुपए क्रेडिट (Suman kumar became billionaire in Lakhisarai ) हो गये हैं। खाते में एक साथ इतनी बड़ी राशि क्रेडिट होने से खाता धारक परेशान है। पढ़ें पूरी खबर..

बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी सुमन कुमार के खाते में अचानक से अरबों रुपया (6833 Crores Rupee Credited In Account) आ गया।

Sponsored

कोटक सिक्योरिटीज महिंद्रा बैंक के पटना शाखा (Kotak Securities Mahindra Bank ) में खाते में 68 अरब 33 करोड़ 42लाख 5 हजार से ज्यादा की राशि क्रेडिट किया गया है।

Sponsored

4 से 7 दिन पहले ये रकम क्रेडिट किया गया है। अचनाक से जब सुमन ने अपना खाता अपडेट कराया तो उन्हें इस बारे में जानकारी मिली।

Sponsored

खाते में इतनी मोटी रकम आने से खाता धारक सुमन कुमार स्वयं अचरज में पड़ गया है। खबर लिखे जाने तक उसके अकाउंट में रकम पड़ी हुई है।

Sponsored
One trillion 68 billion, 33 crore 42 lakh 58 thousand four hundred rupees and 10 paise arrived in Sumans account.
बड़हिया निवासी सुमन कुमार के खाते में अचानक से अरबों रुपया आ गया

क्या कहते हैं बड़हिया थानाध्यक्ष?

बड़हिया के सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने फोन पर बताया कि अभी-अभी पटना से एक व्यक्ति की ओर एस बारे में जानकारी हमें मिली है।

Sponsored

लेकिन अबतक हमारे पास इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस बारे में बैंक या आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी आती है तभी कुछ कहा जा सकता है।

Sponsored

डीमेट अकाउंट में क्रेडिट हुआ है पैसा

बताया जा रहा कि कोटक सिक्योरिटीज महिंद्रा बैंक पटना शाखा में सुमन कुमार का डीमेट अकाउंट है। वे शेयर ट्रेडिंग से जुड़े हुए हैं। खाते में राशि किसे द्वारा क्रेडिट किया गया है। 6-7 दिन बीत जाने के बाद भी पैसा अकाउंट में पड़ा हुआ है।

Sponsored
Suman, a resident of Lakhisarai, suddenly got more than one and a half trillion rupees
सुमन कुमार के खाते में 68 अरब 33 करोड़ 42लाख 5 हजार से ज्यादा की राशि क्रेडिट किया गया है

बैंक में इतनी बड़ी राशि कैसे और कहां से आया यह जांच का विषय है। वहीं अगर किसी से भूल हुई है तो कई दिनों से खाते में पैसा क्यों पड़ा हुआ है, यह बड़ा सवाल है।

Sponsored

अभी तक कोई जानकारी नहीं

“सुमन मोबाइल से ट्रेडिंग का काम करता है। उसी दौरान उसने देखा कि उसके अकाउंट में बहुत पैसा आ गया है। उसके बाद उसने कई लोगों से संपर्क किया। कस्टमर केयर में भी बात किया तो पता चला कि हां सच में पैसा आए हैं।

Sponsored

उसी समय उसने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।”- श्रवण कुमार, सुमन के परिजन

Sponsored

Comment here