ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के 10 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, तेजस्वी बोले- अगले महीने से शुरू होगा काम

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेते ही तेजस्वी अपने घर राबड़ी आवास पहुंचे। यहां बड़ी तालाब में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें बधाई देने और मिलने के लिए पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इन सभी लोगों से मुलाकात की और उनकी बधाई स्वीकार की। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के स्वागत में पटाखे फोड़े और दीपावली और होली जैसा माहौल बन गया।

Sponsored

इस दौरान तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के युवाओं के बारे में बड़ा बयान दिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के 10 लाख युवाओं के सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत हुई है। इसकी तस्वीर अगले एक महीने में दिखनी शुरू हो जाएगी। हम लोग इतना रोजगार देंगे कि जितना पहले कभी नहीं मिला। हमारी लड़ाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। हमारे मुख्यमंत्री युवाओं और गरीबों के दर्द को समझते हैं।

Sponsored

बता दें कि इससे पहले बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की है। तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि साल 2015 में जब सीएम नीतीश की पार्टी और राजद गठबंधन की सरकार बनी थी, तब पहली बार तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने थे।

Sponsored

Comment here