BIHARCelebritiesNational

बिहार के सीतामढ़ी का विपुल खेलेगा IPL, इस बार मुंबई इंडियंस ने किया सेलेक्ट, गांव में मन रहा जश्न

PATNA-सीतामढ़ी का विपुल इस बार खेलेगा IPL:RCP ग्राउंड में ट्रायल में मिली सफलता, इस बार मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेगा : सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी राकेश कुमार के पुत्र विपुल कुमार को IPL के लिए चुना गया है। वह जल्द मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। बताया जाता है कि विपुल को मुंबई इंडियंस की ओर से चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने मुंबई के RCP ग्राउंड में ट्रायल दिया था, जिसमें सफलता मिली है।

Sponsored

विपुल ने बताया, ‘जल्द मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में खेलूंगा।’ उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ स्कूल सीतामढ़ी से हुई। इसके बाद 2008 में सीएमएस स्कूल लखनऊ में भर्ती हुआ। वर्तमान में विपुल बीकॉम ऑनर्स की तैयारी भी कर रहा है। वह प्रारंभिक स्कूल काल से ही क्रिकेट खेल के प्रति रुचि रखता था। कई बार जिला स्तरीय राजस्थानी खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।

Sponsored

इसको लेकर जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेल में उसे सम्मानित भी किया जा चुका है। पिता किसान हैं। इनके पूर्वज भी खेल के प्रेमी रह चुके हैं। दादा लालबाबू ठाकुर फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। विपुल के IPL में चयनित होने पर विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Sponsored

 

Comment here