ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के आकाश बने देश के सबसे बड़े ‘हुनरबाज’, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

गंगा किनारे का छोरा आकाश कुमार सिंह अब देश का जाना माना नाम बन चुका है। कलर्स पर आयोजित कार्यक्रम हुनरबाज का विजेता बन उसने अपने हुनर को साबित कर दिया।

Sponsored

वे भागलपुर के सबौर के जमसी गांव के रहने वाले हैं। उनको इनाम के तौर पर एक ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का चेक मिला है।

Sponsored
Akash raised the value of Bihar
आकाश ने बढ़ाया बिहार का मान

हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले में एक्ट्रेस नीतू सिंह और नोरा फतेही ने आकाश को ट्रॉफी दी। इस शो की जज एक्टर परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर थे।

Sponsored

अखबार से लेकर दूध तक बेचा

आकाश की कामयाबी उनके संघर्ष से छोटी है। आज जो मुकाम हासिल किया है, वह महज शुरुआत है। बताते हैं कि अपने खाने पीने के खर्चे के लिए मैंने अखबार से लेकर दूध बेचा।

Sponsored

उसके बाद रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन में प्रैक्टिस करता था। हुनरबाज के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया है।

Sponsored
Akash won the hearts of people with aerial art
हुनरबाज के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया

आकाश का भागलपुर से मायानगरी मुंबई का सफर काफी पीड़ादायक है। आकाश का बचपन एक कमरे के खपरैल वाले घर में बीता। अभी भी आकाश के घर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता है।

Sponsored

2018 में घर से निकले, 2022 में मिली सफलता

आकाश के पिता ने बताया कि- “बेटे ने कितने कष्ट झेले, कभी नहीं बताया। 2018 में आकाश घर से निकला था। लॉकडाउन के दौरान काफी दुखों को झेला पर कभी घर में नहीं बताया। 2018 के ऑडिशन में असफल हुए, लेकिन घर में किसी को कुछ नहीं बताया। बेटा घर की स्थिति से अवगत था।

Sponsored

5 साल तक कड़ी सफलता के बाद जब कलर्स चैनल पर आयोजित रियलिटी शो हुनरबाज में जब उसका सलेक्शन हुआ, तो उसकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने बताया कि भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से आकाश ने B.com की पढ़ाई की है।”

Sponsored

माता-पिता के लिए बनवाना चाहते हैं घर

आकाश ने बताया कि इनाम में मिले 15 लाख रुपये से वह मम्मी-पापा के लिए गांव में मकान बनवाना चाहते हैं। गांव में उनका कच्चा मकान है।

Sponsored
Akash wants to build a house for his parents
आकाश माता-पिता के लिए बनवाना चाहते हैं घर

इसके अलावा अपने मम्मी-पापा को मुंबई और शिरडी घुमाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में लोग उनका मजाक उड़ाते थे लेकिन अब उनके पापा के साथ सेल्फी लेने के लिए तैयार है।

Sponsored

22 जनवरी को शुरू हुआ शो, पिता को था यकीन

22 जनवरी 2022 से हुनरबाज देश की शान रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी। लगभग तीन महीन चले इस कार्यक्रम के पहले दिन से आकाश जजेज की आंख के तारे बन गए।

Sponsored

आकाश ने अपने प्रदर्शन से सभी जजों का दिल जीत लिया था। रविवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले में आकाश को यह खिताब मिला।

Sponsored
Hearing the story of Akash where Parineeti Chopra eyes filled with tears
आकाश की कहानी सुनकर जहां परिणीति चौपड़ा की आंखें भर आई थी

आकाश की कहानी सुनकर जहां परिणीति चौपड़ा की आंखें भर आई थी। वहीं शो के दौरान ही उन्होंने आकाश को अपना भाई भी बना लिया था।

Sponsored

भागलपुर के सबौर के जमसी से निकल छोड़ी छाप

भागलपुर के सबौर के जमसी निवासी राज किशोर सिंह के बेटे आकाश अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने अद्वितीय कला से देशभर के लोगों को चौंका रहे हैं।

Sponsored

कलर्स चैनल पर हुनरबाज नामक शो में आकाश ने एरियल आर्ट और फ्लाइंग पोल पर कलाकारी कर शो के जज मिथुन चक्रवर्ती, दिग्गज निर्माता और निर्देशक करण जौहर और परिणीति चोपड़ा को चौंका दिया था। 99 प्रतिशत अंक के साथ वे चयनित हुए।

Sponsored

Comment here