ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बहुत घमंड है न तुमको इस चेहरे पर… ज’ला देंगे! शादी से इनकार पर युवक ने युवती को ते’जाब से नहला दिया

भोजपुर जिले में एक लड़की के चेहरे पर सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंक दिया। लड़की पूरी तरह झुलस गई। घटना में लड़की का फुफेरा भाई भी झुलस गया। परिजनों ने लड़की को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुझ पर बात करने का दबाव बनाता था। मैं मना करती थी तो कहता था चेहरे पर घमंड है ना तुम्हें, जला दूंगा।

Sponsored

आरोपी ने शनिवार की रात में करीब 1:30 बजे छत पर सो रही युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद ASP हिमांशु, टाउन थाना और मुफस्सिल थाना मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

Sponsored

तिलक के बाद फेंका तेजाब

Sponsored

गंगहर गांव की पीड़िता के साथ यह घटना घटी है। पीड़िता के घर पर शुक्रवार को उसके चाचा का तिलक था। शादी 31 मई को है। शनिवार की मध्य रात्रि सभी घर के सदस्य सोने के लिए छत पर चले गए।

Sponsored

आरोपी अमरजीत कुमार रात में घर की छत पर चढ़ गया। उसके बाद पीड़िता जहां सो रही थी, वहां पहुंचा। यहा अमरजीत ने पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान पीड़िता के बगल में सो रहा 8 वर्षीय फुफेरा भाई भी झुलस गया। घटना के दौरान चीख-पुकार मची तो आरोपी भाग निकला।

Sponsored
पीड़िता की फाइल फोटो।

पीड़िता की फाइल फोटो।

Sponsored

दो मुखबिर को परिजनों ने दबोचा

Sponsored

आरोपी अमरजीत ने रविवार को अपने दो रिश्तेदारों को लड़की की स्थिति जानने के लिए अस्पताल के बर्न वार्ड भेजा था। जहां दोनों लड़के मौके पर पहुंचकर लड़की का वीडियो बना रहे थे। लेकिन परिजनों का आक्रोश भड़क उठा और दोनों लड़कों को पकड़ लिया और जमकर लात–घुसे से धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Sponsored
आरोपी अमरजीत कुमार की फाइल फोटो।

आरोपी अमरजीत कुमार की फाइल फोटो।

Sponsored

एक तरफा प्यार में दिया घटना को अंजाम

Sponsored

पीड़िता ने घटना के बारे में बताया कि अमरजीत उसे लगभग डेढ़ सालों से एकतरफा मोहब्बत किया करता था। लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती थी। प्रेमी अमरजीत इसी बात को लेकर हमेशा लड़की को तेजाब से जला देने की धमकी दिया करता था। अमरजीत, पीड़िता को बार बार मिलने के लिए फोर्स किया करता था।

Sponsored

लड़की ने बताया कि वो धमकी दिया करता था कि अगर तुम मुझसे मिलने नहीं आओगी तो तुम्हारा ये चेहरा जला देंगे। बहुत घमंड है न तुमको इस चेहरे पर। इतना ही नहीं आरोपी लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के मना करने के बाद उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद से ही लड़की की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Sponsored
आरोपी के रिश्तेदारों की पिटाई करते लोग।

आरोपी के रिश्तेदारों की पिटाई करते लोग।

Sponsored

पीड़िता के पिता दमन में रहकर करते हैं प्राइवेट जॉब

Sponsored

पीड़िता के पिता अपने परिवार के पालन–पोषण के लिए दमन में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। पीड़िता अपने परिवार में दो भाई और दो बहनों में दूसरी नंबर पर है। पीड़िता इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटर में नामांकन कराया गया है।

Sponsored

पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

Sponsored

मामला की सूचना मिलने के बाद भोजपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) हिमांशु सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से बात किया। उसके बाद उन्होंने बताया कि इस घटना में लड़की से अभी बात नहीं हो पाई है, लेकिन पीड़िता को जो मुआवजा बनता है, उसे दिया जायेगा। इधर दो लोगों को पुलिस ने दबोचा भी है, जिनसे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस कांड में शामिल हैं, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sponsored

Comment here