ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

पटना में मां को डायन बताकर मार डाला… माता-पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला

पटना के नौबतपुर में पत्नी की मौत के बाद गुस्से में एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें मां की मौत हो गई। पिता का इलाज जारी है। पेट दर्द के बाद युवक की पत्नी की मौत हो गई थी। बेटे ने परिवार वालों से कहा कि मां मेरी पत्नी पर जादू-टोना करती थी। वो उसका कलेजा निकालकर खा रही थी। इसलिए मैंने उसे मार डाला।

Sponsored

वह मां-बाप को इसका दोषी मानता था। ऐसे में गुरुवार को उसने कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर किया। जिसमें मां की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sponsored

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। जबकि घायल पिता को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Sponsored

बेटा बोला- तंत्र-मंत्र कर मां ने पत्नी को मार दिया

Sponsored

दरअसल, नौबतपुर थाना के कराई गांव निवासी बद्री मांझी (30 वर्ष) मजदूरी का काम करता था। वह अपने मां-बाप और पत्नी के साथ गांव में रहता था। ऐसे में उसकी पत्नी कारू मांझी (28 वर्ष) के पेट में गुरुवार शाम अचानक जोर का दर्द हुआ। बद्री मांझी अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।

Sponsored

इस घटना से गुस्साए बद्री मांझी अस्पताल से वापस आया और अपने पिता राम आशीष मांझी (55 वर्ष) एवं मां लालपरी देवी (50 वर्ष) पर डायन होने का आरोप लगाने लगा। उसने कहा कि तुमने मेरी पत्नी को तंत्र-मंत्र कर मारा है, अब इसे जिंदा करो।

Sponsored
नौबतपुर SI राजा राम ने बताया कि घटना के बाद बद्री मांझी घर छोड़कर फरार हो गया।

नौबतपुर SI राजा राम ने बताया कि घटना के बाद बद्री मांझी घर छोड़कर फरार हो गया।

Sponsored

इस पर मां ने जब आरोप से इंकार किया तो गुस्साए बद्री मांझी ने दोनों पर गड़ासी से हमला कर दिया। इस हादसे में बद्री की मां लालपरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिता रामाशीष मानसी बुरी तरह घायल हो गए।

Sponsored

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा

Sponsored

इधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने लालपरी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। वही रामाशीष मांझी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। नौबतपुर SI राजा राम ने बताया कि घटना के बाद बद्री मांझी घर छोड़कर फरार हो गया है। मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

Sponsored

Comment here