ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

पटना में गंगा की लहरों के बीच मनाइए बर्थडे और मैरेज एनिवर्सरी पार्टी, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

लोगों के लिए घर, रेस्टोरेंट और होटल जैसे जगहों पर पार्टी करना नॉर्मल बात है। मगर नदी की लहरों के बीच मैरिज एनिवर्सरी,। बर्थडे या अन्य तरह की पार्टी मनाने का मजा ही अलग है। इसका रोमांच और आनंद ही अलग है। लेकिन अब आप ऐसा कर सकते हैं वह भी गंगा की लहरों के बीच में। यहां आप पार्टी मना सकते हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने यह सुविधा दी है। निगम के द्वारा गांधी घाट से संचालित हो रहे एमवी कौटिल्य विहार पर आप पार्टी मना सकते हैं।

Sponsored

अगर आप एमवी कौटिल्‍य विहार पर घूमना चाहते हैं और पार्टी मनाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टिकट लेने होंगे। एक टिकट की कीमत रुपये है। लेकिन अगर आप पैकेज बुकिंग करते हैं तो एक घंटे के लिए पैकेज बुकिंग 3675, 6825 रुपए दो घंटे के लिए, 9450 रुपए 3 घंटे के लिए, 11,550 रुपए 4 घंटे के लिए और 6 घंटे के लिए 14 हजार 700 रुपये देने होंगे।

Sponsored

अगर आप बुकिंग करना चाहते हैं तो सुबह के 11:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक गांधी घाट के बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के काउंटर पर पहुंचे। वहां आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। एक बार में इस जहाज से 30 लोग यात्रा कर सकते हैं।

Sponsored

पानी जहाज गांधी घाट से खुलकर 45 मिनट में काली घाट और कृष्णा घाट तक जाता है। वापस गुलबी घाट, बड़हड़वा घाट, रानी व ला कालेज घाट होते हुए पत्थरी घाट तक जाता है। वहां से पुनः रिटर्न गांधी घाट जाता है। सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सारे दिन इस जहाज से गंगा की लहरों के बीच सैर की जा सकती है। आप नौका विहार का आनंद पटना जू और इको पार्क में भी ले सकते हैं।आप यहां पर सुबह 9 से लेकर शाम के 5 बजे तक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। दो सीटर 80 रुपये में और चार सीटर नौका विहार आ

Sponsored

Comment here