ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

दो किलो सोना पहनकर चलता है बिहार का ‘गोल्डमैन’, गले की चेन से लेकर फोन तक सोना ही सोना!

अगर कोई आप से पूछे बिहार में का बा! तो एक जवाब यह भी मिल सकता है- सोना बा सोना। पटना के रहने बाले और सोने से लदे प्रेम सिंह का जवाब पक्का तो यही होगा। और हो भी क्यों ना, क्यूंकि बह अपने गोल्ड शौक की बजह से खुद “गोल्डमैन ऑफ बिहार” जो कहलाते है। तो आइये आज हम आपको बताते है “गोल्डमैन ऑफ बिहार” की पूरी कहानी।

Sponsored

गोल्डमैन ऑफ बिहार पहनते हैं 1.75 करोड़ की ज्वेलरी!

बिहार में आमतौर पर चोर और लुटेरों के भय से लोग 100 ग्राम सोने के गहने भी लॉकर में रखते हैं। लेकिन पटना के रहने वाला 38 वर्षीय प्रेम सिंह अपने शरीर पर लगभग दो किलो सोने का जेवर पहनकर सड़कों पर घूमते दिख जायेंगे। जिसकी अनुमानित कीमत करोडो में है।

Sponsored

वैसे तो प्रेम सिंह पेशे से ठेकेदार हैं, लेकिन अपनी ठेकेदारी की आय का एक बड़ा हिस्सा प्रेम सिंह आभूषण खरीदने में खर्च करते हैं। प्रेम सिंह बताते हैं कि जब वे 20 साल के थे तब से ही उन्हें सोने के गहने पहनने का शौक है। टीवी और न्यूज़ पेपर में बह सोने से लदे लोगो को देखा करते थे, बस यंही से उन्हें “बिहार का गोल्डमैन” बनने का शौक चढ़ा।

Sponsored

आज प्रेम सिंह करोडो की ज्वेलरी पहन कर जब भी किसी रास्ते से गुजरते है तो लोग उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर हो जाते है। लोग उन्हें बिहार का गोल्डमैन कहकर भी बुलाने लगे है।

Sponsored

अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है सोना!

प्रेम सिंह का कहना है जैसे-जैसे आय बढ़ती है, वैसे वैसे शरीर पर सोना का वजन बढ़ाता है। जमींदार फैमली से आने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि जितना भी सोना उन्होंने खरीदा है वो अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है। देखते ही देखते प्रेम सिंह अपने बदन पर डेढ़ किलो सोने का आभूषण पहनने लगे। इस आभूषण में सोने की चेन से लेकर ब्रेसलेट सभी चीजें शामिल हैं।

Sponsored

बिहार में सोने का सबसे बड़ा भंडार!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के जमुई जिले में देश का सबसे बड़ा गोल्ड भंडार मिला है। जंहा जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने 22.28 करोड़ टन प्राइमरी गोल्ड मेटल डिटेक्ट किया है। यानी देखा जाए तो देश में कुल 50.18 करोड़ टन प्राइमरी मेटल गोल्ड है, जिसका 44 फ़ीसदी हिस्सा अकेले जमुई में पाया गया है। आपको बता दे, यह जानकारी खुद केंद्रीय खनन मंत्री ने दिसंबर 2021 में लोकसभा में दी थी।

Sponsored

Comment here