ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

टीचर ने झांसे में लेकर छात्रा के साथ किया गंदा काम, पीड़िता बोली- शरबत पिलाकर की वो वाली हरकत

 बिहार के नालंदा में एक टीचर अपनी छात्रा के साथ गलत काम कर रहा था। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक उसके साथ गंदा काम करता था। उसने बताया कि शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर टीचर ने उसके साथ गंदी हरकत की है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

Sponsored

टीचर ने छात्रा के साथ किया गंदा काम

Sponsored

नालंदा के रहुई थाना इलाके की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके टीचर ने शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने छात्रा के साथ यौन शोषण करने के आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिक्षक हरनौत थाना क्षेत्र निवासी अमन राज उर्फ पिन्टु पासवान है। छात्रा ने घटना की जानकारी छात्रा ने अपने स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन थाना पहुंच कर शिक्षक के करतूत के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार  कर लिया गया है।

Sponsored

शादी समारोह में गई लड़की गायब

Sponsored

संवाद सूत्र, गोरौल(वैशाली)। वहीं वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में अपने ननिहाल आई नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में अपहृत नाबालिग की मां ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ शादी समारोह में भाग लेने आई थी। उसकी लड़की को ललिता देवी नामक महिला चौक पर चप्पल खरीदने का बहाना कर ले गई। बाजार से ललिता देवी को अकेले लौटते देख जब वह पूछी कि मेरी बच्ची कहां है तो उसने बताई कि मेरे पति अनिल साहनी, देवर रोहित साहनी एवं रोहित के चाचा सुरेंद्र साहनी तिसीऔता थाना क्षेत्र के बिझरौली निवासी के साथ चार चक्का गाड़ी से मेरी चचेरी ननद के यहां बांथु भगवानपुर घूमने गई है।

Sponsored

जब देर रात तक नहीं लौटी तो ललिता देवी को पकड़ अपने भाई शंभू साहनी एवं दिलीप साहनी के साथ बांथू गई तो पता चला कि अनिल साहनी, रोहित साहनी एवं देवेंद्र साहनी आया था लेकिन फिर उसी चार चक्के की गाड़ी से चला गया। प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि उसकी पुत्री को गलत नियत से अपहरण कर लिया गया है और उसकी हत्या भी कर सकता है। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है।

Sponsored

Comment here