ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

जापान में भी गूंजा हर हर महादेव और बोल बम का नारा, बिहार-झारखण्ड के कांवरियों का ऐसे हुआ स्वागत

जापान में पहली बार झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं ने फुनाबोरी से ओजीमा तक कांवर यात्रा निकाली। कांवरियों का स्वागत उनके पैर धोकर, पुष्पवर्षा कर ज्योति किरण, कोमल एवं अन्य महिलाओं ने किया। अमित कुमार ने बताया कि बिहार फाउंडेशन के लोगों ने मिलकर कांवर बनाया। इसके बाद कांवर यात्रा निकाली।

जापान में पहली बार सावन में कांवर यात्रा निकाली गयी है। झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं ने फुनाबोरी से ओजीमा तक कांवर यात्रा निकाली। कांवरियों का स्वागत उनके पैर धोकर, पुष्पवर्षा कर ज्योति किरण, कोमल एवं अन्य महिलाओं ने किया।

Sponsored

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के ओएसडी मिथिलेश कुमार के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि बिहार फाउंडेशन के लोगों ने खुद से जापान में कांवर बनाया। इसके बाद कांवर यात्रा निकाली। बिहार फाउंडेशन जापान चैप्टर की ओर से ये प्रयास किया गया है।

Sponsored
For the first time in Japan, Kanwar Yatra was taken out in Sawan
जापान में पहली बार सावन में कांवर यात्रा निकाली गयी

पहली बार सावन महीने में कांवर यात्रा

जापान में पहली बार सावन महीने में कांवर यात्रा निकाली गयी है। बिहार फाउंडेशन जापान चैप्टर के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है।

Sponsored
Devotees from Jharkhand-Bihar took out Kanwar Yatra from Funabori to Ojima
झारखंड-बिहार के श्रद्धालुओं ने फुनाबोरी से ओजीमा तक कांवर यात्रा निकाली

सुबह फुनाबोरी में वैदिक कल्चरल हॉल में सभी शिवभक्त जमा हुए, जहां उनका उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मयंक जोशी आये और उन्हें अपना आशीर्वचन दिया।

Sponsored

 

उनका स्वागत बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष राजा आनंद विजय सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर किया। अपराजिता और ज्योति ने उन्हें रोली-चंदन का तिलक लगाया। दीया, पीकू, अव्यान एवं ओम साई ने फूल का गुलदस्ता और सैपलिंग भी भेंट की।

Sponsored

रातभर जगकर तैयार किया कांवर

शिव भक्तों ने फुनाबोरी से ओजीमा तक पदयात्रा निकाली थी। हिगाशी ओजीमा के ब्रिज से गुजरते हमारे इस पदयात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध sky Tree और सुमेधा नदी ने इसे और खूबसूरत बना दिया था।

Sponsored

 

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के ओएसडी मिथिलेश कुमार के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि मुकेश गुप्ता, शिवानी, ओम साई गुप्ता, दिलीप कुमार, बिनोद, अमित कुमार, रविंदर, अभिषेक, अपराजिता, दीया, विकास, राजा आनंद विजय, नोरिको ने रातभर जगकर कांवर तैयार किया।

Sponsored

कांवरियों का भव्य स्वागत

भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मयंक जोशी ने अपने संबोधन में भारत-जापान के रिश्तों को सांस्कृतिक रूप जोड़ने के इस प्रयास को काफी सराहा। इस साल भारत-जापान के रिश्ते की 70वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है।

Sponsored
This beginning of Kanwar Yatra is being seen as a way to strengthen ties and promote our Indian culture in Japan.
कांवर यात्रा की इस शुरुआत को संबंधों को मजबूत करने एवं जापान में हमारी भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के रूप में देखा जा रहा

साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। कांवर यात्रा की इस शुरुआत को संबंधों को मजबूत करने एवं जापान में हमारी भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के रूप में देखा जा रहा है।

Sponsored

 

भारतीय समुदाय के गढ़ कहे जाने वाले ओजीमा में कांवरियों का स्वागत उनके पैर धोकर, पुष्पवर्षा कर ज्योति किरण, कोमल एवं अन्य महिलाओं ने किया। कई जापानी इसे देखकर आश्चर्यचकित थे।

Sponsored

Comment here