बिहार में दारोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में 1998 दारोगा और 215 सार्जेंट सफल घोषित किये गये हैं। दारोगा के 1998 पदों में 742 महिलाएं भी सफल हुई हैं। जबकि, सार्जेंट के 215 सफल आवेदकों में 84 महिलाएं हैं।
बिहार में दारोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में 1998 दारोगा और 215 सार्जेंट सफल घोषित किये गये हैं।
दारोगा के 1998 पदों में 742 महिलाएं भी सफल हुई हैं। जबकि, सार्जेंट के 215 सफल आवेदकों में 84 महिलाएं हैं।
14,856 आवेदक सफल घोषित
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के विरूद्ध छह लाख से अधिक आवेदकों की दो पालियों में लिखित परीक्षा हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा में 47,900 आवेदक सफल हुए थे, जिनके लिए 24 अप्रैल को दो पालियों में मुख्य परीक्षा हुई थी।
इसका परिणाम छह मई 2022 को जारी हुआ। इसमें 14,856 आवेदक सफल घोषित किये गये।
महिलाओं का कट आफ मार्क 142.8 रहा
इनकी दानापुर के बीएस कालेज परिसर में 10 जून से 26 जून तक शारीरिक जांच परीक्षा ली गयी। गुरुवार को इनका अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया।
आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक सामान्य कोटि के आवेदकों का कट ऑफ मार्क 149.4 रहा। 74.7% अंक लाने वाले आवेदक सफल रहे। वहीं, सामान्य कोटि की महिलाओं का कट आफ मार्क 142.8 रहा है।
26 दिसंबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
दअरसल 26 दिसंबर, 2021 को 6,08,736 अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी थी। इसके बाद प्रारम्भिक परीक्षा में सफल 47,900 अभ्यर्थियों की संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24 अप्रैल, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गयी थी। 6 मई 2022 को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।
26 जून को आयोजित हुआ था शारीरिक जांच परीक्षा
आपको बता दें कि आज आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया. दारोगा के लिए 1998 और सार्जेंट के 215 पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है।
मुख्य परीक्षा में शारीरिक जांच-माप परीक्षण के लिए 14,856 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। शारीरिक परीक्षण के लिए सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक जांच परीक्षण 10 जून 2022 से 26 जून 2022 तक दानापुर के बीएस कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया था।
ऐसे हुआ सेलेक्शन
कैटेगरी सफल महिला कुल कट ऑफ पुरुष कट ऑफ महिला
सम्बंधित ख़बरें





सामान्य 459 251 710 149.4 142.8
इडब्लयूएस 134 57 191 147.2 138.4
बीसी 173 94 267 149.4 138.4
इबीसी 237 146 383 147.2 131.8
एससी 209 123 332 138.4 108
एसटी 10 07 17 138.6 113.6
बीसी महिला 00 58 58 00 136.2
फ्रीडम फाइटर वार्ड 34 06 40 125.2 128.6