पहले फेज के तहत 3 जिलों में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे जिसमें दरभंगा, नालंदा और पटना शामिल है। दूसरे फेज के तहत राज्य के अन्य जिलों में सेंटर की स्थापना होगी। बता दें कि सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस योजना के लिए राशि आवंटन कर दी थी। स्किल सेंटर खोलने के ऐलान से काफी हद तक बेरोजगारों को नौकरी पाने में मदद मिलेगी। इसलिए सेंटर में अलग-अलग तरह के तकनीकी ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं को कमाऊ के लिए निपुण बनाया जाएगा।

श्रम संसाधन विभाग राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोलने की तैयारी में है। इन केंद्रों पर सालाना दो से ढाई हजार बच्चों को ट्रेंड किया जाएगा। इन सेंटर्स पर एयरोस्पेस एंड एविएशन, एग्रीकल्चर, कृषि, ऑटोमोटिव, कपड़ा, निर्माण, कैपिटल गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर, ग्रीन जॉब्स, खाद्य प्रसंस्करण, हेल्थकेयर, हैंडीक्रॉफ्ट्स, माइनिंग, आयरन एंड स्टील, टेलकम, रबर, पावर और टेक्सटाइल्स से जुड़े 90 तरह के रोजगार वाले पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे |
सम्बंधित ख़बरें










