हरियाणा भाजपा नेत्री और बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फौगाट का निधन हो गया है. उनका निधन सोमवार रात को गोवा में हुआ है. इस खबर के आने से उनके करोड़ों फैन में शोक की लहर है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है. हालांकि अभी फोगाट की मौत को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.
सोनाली फोगाट ने पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. वह हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर कुलदीप विश्नोई के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं. उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह आगामी आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. कुछ दिन पहले उन्होंने कुलदीप विश्नोई से मुलाकात भी की थी.
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
