रविवार की सुबह पटना में हादसा हो गया। बेली रोड पर हाईकोर्ट के पास तेज रफ्तार से आ ही पटना नगर निगम की गाड़ी ने शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी में ही जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी का आगे से नक्शा ही बिगड़ गया। घटना सुबह 7 बजे के करीब की है। राहत वाली बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दूल्हा और दुल्हन व गाड़ी में उनके साथ सवार लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं।
अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां से गुजर रही गाड़ियां रुक गई। लोग मदद के लिए पहुंचे। उसी वक्त वहां से गुजर रही कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम भी आई। फिर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना को सूचना दी गईं। उसकी टीम आई। गांधी मैदान ट्रैफिक थाना की पुलिस के अनुसार इस घटना से दूल्हा-दुल्हन बहुत घबरा गए थे।

ये हादसा तब हुआ जब हाईकोर्ट और माउंट कार्मेल स्कूल के बीच यू टर्न पर दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी टर्न ले रही थी। उसी बीच नगर निगम की कचड़ा उठाने वाली बड़ी गाड़ी तेजी से आई और धक्का मार दिया। फिलहाल दोनों ही गाड़ी थाना पर है। नगर निगम की गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। जबकि, दूल्हा-दुल्हन को घर भेज दिया गया है। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें










