बताया जा रहा है कि इस रूट पर पटना से बिहटा एयरपोर्ट जाने के लिए कन्हौली के पास बनने वाले टोल प्लाजा के बाद करीब 600 मीटर लंबा एक टनल भी बनेगा। मालूम हो कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड योजना पटना-बक्सर सड़क परियोजना का भाग है। दानापुर से बिहटा तक करीब 21 किमी लंबाई में एलिवेटेड सड़क का निर्माण और शेष 4.08 किमी लंबाई में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा, इसमें शिवाला से बिहटा के बीच वर्तमान सड़क से चार जगहों पर बाइपास बनाये जायेंगे. ये बाइपास नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशनपुरा में बनेंगे।
करीब 600 मीटर लंबा बनेगा टनल
पटना से बिहटा एयरपोर्ट जाने के लिए कन्हौली के पास बनने वाले टोल प्लाजा के बाद अलग टनल बनेगा. इसकी लंबाई करीब 600 मीटर होगी. पटना बिहटा एलिवेटेड सड़क की शुरुआत दानापुर आरओबी के पास से होगी. यह एलिवेटेड सड़क कन्हौली के पास जमीन पर उतर जाएगी. उसके आगे एक टोल प्लाजा बनेगा। टोल प्लाजा के बाद एलिवेटेड सड़क शुरू होगी जो सीधा बिहटा जाएगी. उसी जगह से टनल बनेगा.
10 साल तक एजेंसी को करना होगा रखरखाव
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस योजना को लेकर कहा है कि दानापुर से कोईलवर तक एलिवेटेड सड़क का निर्माण एजेंसी के चयन के तुरंत बाद शुरू हो जायेगा और ढाई वर्ष में पूरा होगा। योजना के पूरा होने के 10 साल तक निर्माण एजेंसी ही इसका रखरखाव करेगी। नितिन नवीन ने सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें





बिहटा एयरपोर्ट जाने के लिए एक टनल से गुजरना होगा
पटना से आने वाले वाहनों को बिहटा एयरपोर्ट जाने के लिए एक टनल से गुजरना होगा. सगुना मोड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को इस एलिवेटेड पथ पर पहुंचने के लिए द्वितीय स्तर के रैंप से जोड़ा जायेगा. साथ ही बिहटा से कोईलवर के बीच एक अंडरपास और चार बड़े पुल बनाये जायेंगे. यह योजना बिहार राज्य के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज, 2015 का भाग है।





