बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की सुबह परसबिगहा थाना क्षेत्र के नौरू गुमटी के समीप एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिश्र बिगहा निवासी जगदेव यादव के रूप में की गई है। मृतक के परिवार के तीन सदस्यों की पहले ही एक साथ हत्या हो चुकी है। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के नौरू हॉल्ट के समीप की है। मृतक की पहचान मिश्र बिगहा गांव निवासी जगदेव यादव के रूप में की गई है। वे मवेशी की खरीद बिक्री करते थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पहले भी स्वजनों की हो चुकी है हत्या
घटना के संबंध में मृतक के स्वजन सुमित कुमार ने बताया कि आज सुबह जगदेव यादव मवेशी की खरीदारी को लेकर टेहटा मेला जा रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और भाग निकले। पांच साल पहले से महज तीन फीट जमीन को लेकर गांव के व्यक्ति से विवाद चल रहा है। वर्ष 2017 में भी अपराधियों ने घर मे घुस कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। हत्या का मामला न्यायालय में चल रहा है। उसी केस में शुक्रवार को कोर्ट में गवाही थी। परंतु दूसरे पक्ष के डर से जगदेव यादव कोर्ट में गवाही भी देने नही गए। इसकी सूचना एपीपी के सहारे पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी। देर रात में भी अपराधियों ने तबातोड़ फायरिंग भी की थी। उसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं घटती।
सम्बंधित ख़बरें





इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और मामले की तफ्तीश में जुटे है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है






