---Advertisement---

ईट से कूचकर बच्चे को मारा हत्यारा अब तक बाहर घूम रहा, पुलिस हाथ धरे बैठी

मानवता को शर्मशार करती एक तस्वीर भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर से आ रही है, जहां 16 मई 2022 को भवानीपुर निवासी नरेश दास के नौ वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार को निर्मम तरीके से ईट से कूच कर हत्या कर दी गई, इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नही की गई है, लेकिन घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया,

इतना सब कुछ होने के बाद भी जगदीशपुर थाना वहां नहीं पहुंची, पुलिस मूकदर्शक बनी सब देखती रही…
घटना के करीब 4 दिन बाद मृतक बच्चे की मां मंजुला देवी द्वारा जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर भवानीपुर देसरी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक शाह, वर्तमान सरपंच बिहारी यादव, फतेहपुर गांव निवासी जयराम मंडल, भवानीपुर निवासी डीजल तांती समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

लेकिन आज लगभग एक महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हत्यारों को पड़कने में कामयाबी हासिल नहीं कर सकी है। अब इसका कारण या तो पुलिस बता सकती है या फिर वो लोग जिन्होंने उस 9 साल के मासूम बच्चे को पीट पीट कर मार डाला।

---Advertisement---