बिहटा एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मांग के अनुरूप 108 एकड़ भूमि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रशासन के पास भूमि उपलब्ध कराने संबंधी कोई मांग लंबित नहीं है। अब मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुरूप अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

दो मंजिला बिहटा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग को व्यावसायिक उड़ान संचालन के लिए 2021 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था। मौजूदा बिहटा वायु सेना स्टेशन का विस्तार वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन में सुविधा के लिए किया गया है। एक बार बिहटा एयरबेस का विस्तार पूरा हो जाने के बाद, यह रक्षा के साथ-साथ वाणिज्यिक उड़ानों के लिए भी चालू हो जाएगा। इससे पटना एयरपोर्ट पर से दबाव कम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
