Matt Johnson

Flight Path

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 31वें दिन कर्नाटक के मायासांद्रा में पहुंच चुकी है

सोनिया और राहुल की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई। यात्रा के दौरान राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, उन्हें अधिक चलने से रोका, इस दौरान कई बार मां-बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली

जब मां के जूतों का फीता बांधते दिखे राहुल 

Flight Path

राहुल के साथ कई बुजुर्गों की तस्वीर वायरल हुई है। इसमें वह बुजुर्गों को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। बुजुर्ग भी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं

बुजुर्गों को गले लगाते हुए दिखे राहुल

अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे। वह अलग-अलग मठ और मंदिरों में पहुंचे। पूजा पाठक की। इसके अलावा चर्च और दरगाह भी पहुंचे। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

मठ, मंदिर और दरगाह पहुंचे राहुल गांधी

Flight Path

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवक और युवती इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन युवाओं से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं

युवाओं के साथ भी चले राहुल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई जगह दिव्यांगजन भी शामिल हुए। कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें राहुल दिव्यांगों का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दिव्यांग भी शामिल हुए यात्रा में

बच्ची के साथ खेलते नजर आए राहुल

यात्रा के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी एक बच्ची के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। राहुल ने पहले बच्ची से हाथ मिलाया और फिर उसे चॉकलेट दी। बच्ची ने भी प्यार से राहुल को किस किया।

भारत जोड़ो यात्रा पर आगे की रणनीति क्या होगी?

150 दिन की यह यात्रा पूरी होने के बाद पश्चिम से पूर्वी भारत तक नई यात्रा निकाली जाएगी। नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों को इसमें शामिल किया जाएगा। अभी जो राज्य छूट रहे हैं, उन्हें भी इसमें शामिल किया जाएगा। अभी जो रणनीति है, उसके अनुसार ये यात्रा दो तरफ से निकलेगी। एक तरफ की कमान खुद राहुल गांधी संभालेंगे तो दूसरे तरफ से प्रियंका गांधी यात्रा का नेतृत्व कर सकतीं हैं।