Sponsored
Breaking News

Weather Updates: दो से तीन दिन में विदा हो जाएगा मानसून, शुरू होगी सुबह-शाम की ठंड

Sponsored

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बारिश थमने के बाद अब अगले दो-तीन दिन में दिल्ली से मानसून की विदाई भी हो जाएगी। हवा की दिशा बदल चुकी है। सप्ताह भर में मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। उमस अब कम हो जाएगी। सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा। धुंध की शुरुआत भी जल्द हो जाएगी। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 52 से 90 फीसद रहा।

Sponsored

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से जल्द ही मौसम में बदलाव महसूस होने लगेगा।

Sponsored

राजस्थान में मानसून की वापसी के आसार

Sponsored

बता दें कि राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक विपरीत चक्रवात के बनने की संभावना के साथ राजस्थान के पश्चिमी भाग से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

Sponsored

इसके अलावा यूपी के गोरखपुर में वातावरण की नमी और रह-रह कर धूप निकलने के मौमस में बदलाव होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षे़त्र में ओस गिरनी शुरू हो गई है। इससे रात के तापमान विशेष तौर पर गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यहां पर स्थिति आगरा में बुधवार तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

Sponsored

हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

Sponsored

वहीं हरियाणा में हवा में बदलाव की संभावना को देखते हुए अगले 24 घंटों में मानसूनी हवा कमजोर पड़ने की संभावना बन रही है, जिससे राज्य में 10 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव दर्ज होगा।

Sponsored

 

 

 

 

input – jagran

Sponsored
Sponsored
Pranav prakash

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored