Sponsored
Breaking News

Auto को बना दिया ऑक्सीजन से लैस Ambulance, मामूली दर पर दे रहे है ये सारी सुविधाएं

Sponsored

कोरोना काल में कुछ लोग योद्धा की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे लोग अपनी चिंता किए बिना पीड़ित मानवता की सेवा में लगे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं ऑटो चालक मृत्युजंय कुमार। उन्होंने अपने ऑटो को ऑक्सीजन से लैस कर एंबुलेंस की तरह रियायत दर पर सेवा देने की हिम्मत की। उनके हौसले को मुंगेर मंच ने सलाम करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर और सैनेटाइज उपलब्ध कराया।

Sponsored




Sponsored

इसका नाम दिया गया है- ऑटो एंबुलेंस पेड सेवा। इस सेवा के लिए चालक ने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है। शहर के जरूरत मंद लोग मोबाइल नंबर 7258036233 पर कॉल कर सेवा ले सकते हैं। कोरोना काल में महंगी एंबुलेंस सेवा को देखते हुए ऑटो एंबुलेंस से गरीब तबके के लोगों को सहूलियत होगी।

Sponsored


Sponsored

सेवा भाव से ऑटो को बना दिया एंबुलेंस
मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कोरोना काल में मरीज को घर से अस्पताल ले जाने की समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी ऑटो को मिनी एंबुलेंस बनाकर सेवा देने का मन बनाया। मुंगेर मंच ने ऑक्सीजन व सैनेटाइज उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि ऑटो एंबुलेंस की सेवा वह अधिक कमाई के लिए नहीं बल्कि रियायत दर पर सेवा भाव से देना शुरू किया है। कॉल भी आने लगे हैं।

Sponsored


Sponsored

इस तरह और भी है योजना
मुंगेर मंच के संजय कुमार बब्लू ने बताया कि ऑटो चालक मृत्युजंय कुमार ने एक उदहारण पेश किया है। तीन-चार और ऑटो और टोटो को इस तरह की सेवा के लिए तैयार करने की योजना है। अस्पताल दो से तीन किलोमीटर रेंज में रहने से बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के भी टोटो की व्यवस्था की जाएगी। चालक की सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: Hindustan

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored