Sponsored

बिहार में जल्द दस्तक देगा Monsoon, 12 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट हुआ जारी

Sponsored

पटना। Bihar Weather Monsoon Forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को असम में दस्तक दे चुका है। उसके बंगाल की ओर मुड़ने के आसार हैं। उसके बाद बिहार एवं झारखंड में प्रवेश करेगा। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कारण फिलहाल काफी गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के साथ उमस परेशानी पैदा कर रही है।

Sponsored




Sponsored

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि सभी की नजर मानसून पर टिकी है। अगले 24 घंटे में पता चल जाएगा कि मानसून कितने दिनों में बंगाल की ओर मुड़ता है। फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कारण काफी गर्मी और उमस है। ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। पटना में स्थित मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र ने बिहार के 12 जिलों के लिए 10 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

Sponsored


Sponsored

येलो अलर्ट वाले जिलों में हो सकती है बारिश
मानसून के बंगाल की ओर मुड़ते ही बिहार एवं झारखंड में मानसून की बारिश शुरू हो पाएगी। राजधानी के वातावरण में फैली नमी एवं तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों में आंध के साथ बारिश हो रही है। राज्य के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र में रविवार को भी आंधी के साथ बारिश हुई। येलो अलर्ट वाले जिलों में बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।

Sponsored


Sponsored

कई जिलों में हुई बारिश
मुख्य रूप से कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिय़ा, जमुई, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा सहरसा, सुपौल में बारिश हुई। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Sponsored


Sponsored

राजधानी में सख्त मौसम
राजधानी में रविवार को सुबह से ही मौसम काफी सख्त रहा। तेज धूप और उमस से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Sponsored


Sponsored

मानसून ने असम में दी दस्तक, पूर्णिया के रास्ते करेगा बिहार में प्रवेश

Sponsored

24 घंटे में पता चलेगा मानसून कितने दिनों में बंगाल की ओर मुड़ेगा

Sponsored

12 जिलों के लिए 10 जून तक येलो अलर्ट जारी

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: JNN

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored