BIHAR

पटना में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, थाने का घेराव कर पथराव और आगजनी

Editor
By Editor On January 10, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार की राजधानी पटना में हिरासत में पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र माझी की मौत के बाद रविवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लामबंद होकर ग्रामीण हाईवे पर उतर पड़े। इसके बाद टायर जलाकर आगजनी की और हाईवे जाम कर दिया। यही नहीं आक्रोशित लोगों ने गौरीचक थाने का घेराव कर रोड़ेबाजी की।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इसके चलते थाना परिसर में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिसकर्मी जगह जगह छिप गये। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और आरएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

परिजनों का कहना था कि पुलिस की पिटाई से धर्मेंद्र माझी की मौत हुई है। ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए और परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराएं।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment